Noida News: मदरसन कंपनी नोएडा फेज 2 के बाहर हाल ही में उग्र प्रदर्शन हुआ था जिसमें कुछ गाड़ियां जलाई गई और तोड़फोड़ हुई.पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी हमलों की चपेट में आईं. इस घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि माहौल शांत और नियंत्रित रहे. कंपनी के बाहर अभी भी तोड़ी गई गाड़ियों और टूटे शीशों के निशान साफ देखे जा सकते हैं.
ADVERTISEMENT
घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर सख्ती से कदम उठाए और जगह-जगह पैट्रोलिंग बढ़ाई. पुलिस के उच्च अधिकारी भी लगातार मौजदू हैं और पूरे नोएडा में फैक्ट्री क्षेत्रों में निगरानी कर रहे हैं. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी सुरक्षा में तैनात हैं ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके. फैक्ट्री फिलहाल बंद है और कर्मचारियों ने काम पर उपस्थिति नहीं बनाई है.
इस विरोध प्रदर्शन के कारण मजदूरों की मांगों पर भी कार्रवाई की गई है.शासन ने त्वरित फैसले लेते हुए स्किल्ड, अनस्किल्ड और सेमी स्किल्ड कार्यकर्ताओं की सैलरी में 500 से 3,000 रुपये तक बढ़ोतरी की घोषणा की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मामले में सक्रिय रूप से शामिल हैं और संबंधित विभागों के साथ बैठकें कर रहे हैं. आगे भी सैलरी और बेहतर करने के लिए समीक्षा जारी रहेगी.
पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी दूसरी घटना को पनपने न दिया जाए। सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने का प्रयास जारी है. मदरसन कंपनी और आसपास के क्षेत्रों में नियम-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल लगातार ड्यूटी पर है.
ADVERTISEMENT









