Noida Crime News: नोएडा के फेमस पर्थला पुल पर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत की वारदात घटी है. कार सवार युवकों द्वारा महिलाओं का पीछा करने और उन पर अश्लील कमेंट्स किए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई. इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ADVERTISEMENT
क्या है पूरा मामला?
यह घटना नोएडा के थाना फेज-3 क्षेत्र की है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एमजी हेक्टर कार में सवार कुछ युवक, दूसरी गाड़ी में सवार महिलाओं का काफी देर तक पीछा करते हैं. इस दौरान आरोपी युवक महिलाओं को फ्लाइंग किस के इशारे करते हुए अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं. इस घटना से कार सवार महिलाएं काफी डर गईं.
पुलिस ने लिया एक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद थाना फेज-3 पुलिस ने मामले में जांच के बाद एक्शन लिया. पुलिस ने तकनीकी सहायता से गाड़ी को ट्रेस किया और घटना में शामिल दोनों मुख्य आरोपियों को दबोचा लिया. पुलिस ने आरोपियों की कार को सीज कर दिया है.
सामने आई आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार, निवासी आजमगढ़ (वर्तमान पता: जेवीएस सोसायटी, सेक्टर 135, नोएडा) और अभिषेक निवासी जिला मैनपुरी (वर्तमान पता: जेवीएस सोसायटी, सेक्टर 135, नोएडा) के रूप में हुई है.
कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपी वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 135 स्थित जेवीएस सोसायटी में रह रहे थे. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यहां देखें वीडियो
ADVERTISEMENT









