UP Police Noida Protest Fact Check: नोएडा में मजदूरों के प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर फैल रही फायरिंग और मौतों की खबर को नोएडा पुलिस ने पूरी तरह झूठा और भ्रामक करार दिया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कहीं भी कोई फायरिंग नहीं हुई है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT
क्या है सोशल मीडिया का दावा?
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर भ्रामक सूचना प्रसारित की जा रही थी कि नोएडा में हिंसक प्रदर्शन को दबाने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाईं. फायरिंग में 14 श्रमिकों की मौत हो गई. घटना में 32 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
यूपी पुलिस ने फैक्ट चेक के बाद कही ये बात
नोएडा पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि यह सूचना पूरी तरह निराधार और भ्रामक है. पुलिस ने कहा कि कहीं भी कोई फायरिंग नहीं की गई है. मात्र एक जगह हिंसक प्रदर्शन होने पर स्थितियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने न्यूनतम बल प्रयोग किया था न कि गोलियां चलाईं.
अफवाह फैलाने वालों पर गिरेगी गाज
नोएडा पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति या सोशल मीडिया अकाउंट इस तरह की झूठी खबरें फैलाकर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहा है, उसके सख्त से सख्त करवाई की जाएगी. पुलिस की आईटी सेल सक्रियता से ऐसे अकाउंट्स की निगरानी कर रही है.
ADVERTISEMENT









