Noida Ayush Shukla Murder: नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में 13 साल के आयुष शुक्ला उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पुलिस की निगरानी में लिया गया है. शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक मृतक और नामजद नाबालिग आरोपी पहले से दोस्त थे. वहीं मृतक की मां ने असद नाम के युवक और उसके साथियों पर बेटे को चाकू से गोदकर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिवार आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहा है.
ADVERTISEMENT
घर से खेलने निकला था आयुष
नोएडा पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 25 अगस्त को आयुष की मां ने थाना सेक्टर-24 में तहरीर दी थी कि उनका 13 साल का बेटा घर से दोस्तों के यहां खेलने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं आया. इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की. वहीं एडीसीपी मनीषा सिंह के मुताबिक 24 अगस्त को थाना सेक्टर-20 की रहने वाली महिला ने बेटे के गायब होने की सूचना दी थी और उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था. एफआईआर में आयुष के नाबालिग दोस्तों के नाम भी दिए गए थे.
सेक्टर-54 के जंगल से मिला शव
पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-54 जंगल में 21 अगस्त को एक बॉडी मिली थी. पुलिस टीम ने बॉडी की फोटो परिजनों को दिखाई, जिसके बाद मां ने उसकी पहचान अपने बेटे आयुष के रूप में की. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई चोट नहीं मिलने की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार बॉडी करीब 5 से 6 दिन पुराना था और उसमें कंपोजीशन हो चुका था.
एक नाबालिग पुलिस संरक्षण में, दूसरे की तलाश
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक नामजद नाबालिग को पुलिस ने अपने निगरानी में ले लिया है. पुलिस के अनुसार पूछताछ और अब तक की विवेचना में आयुष और आरोपी के बीच पहले से दोस्ती होने की जानकारी मिली है. एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया मृतक बच्चा और आरोपी जो नामित है, वह पहले से आपस में दोस्त थे. पुलिस के मुताबिक अभी दो लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है. अन्य नाबालिग आरोपी को पुलिस संरक्षण में लेने के लिए टीमें रवाना की गई हैं.
जन्मदिन मनाने के लिए बुलाने की बात
पुलिस की अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आयुष को जन्मदिन मनाने के लिए बुलाया गया था. हालांकि उसे बुलाने के पीछे असल वजह क्या थी और उसके बाद घटनाक्रम किस तरह हुआ, इसकी जांच जारी है. एडीसीपी ने कहा अभी तक की जानकारी में यह बात सामने आई है कि यह बर्थडे मनाने के लिए बुलाया गया था. आने का क्या कारण है, उसकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि विवेचना में जिन अन्य लोगों के नाम सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी.
मां ने असद पर लगाया चाकू से हत्या का आरोप
आयुष की मां ने आरोप लगाया कि असद नाम का युवक अपने दोस्तों साथ उनके बेटे को बुलाने आया था. इसके बाद आयुष घर वापस नहीं लौटा और बाद में उसका बॉडी मिला. मां का दावा है कि बेटे को चाकू से गोदा गया और उसके हाथ पर भी चोट थी. परिवार का आरोप है कि हत्या में असद और उसके साथी शामिल हैं. हालांकि पुलिस के पास मौजूद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई चोट नहीं होने की बात कही गई है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरु
चाकू के निशान के सवाल पर एडीसीपी मनीषा सिंह ने कहा 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार शव 5 से 6 दिन पुराना है. बॉडी में कंपोजीशन हो गया था, संभवतः इस वजह से ऐसा हुआ हो.' पुलिस ने साफ किया कि मामले में अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. फिलहाल मुख्य नाबालिग आरोप पुलिस संरक्षण में है, जबकि अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है.
गाजियाबाद के खोड़ा में हुई थी सूर्या चौहान की हत्या
गाजियाबाद के खोड़ा के नवनीत विहार कॉलोनी निवासी सूर्या चौहान पर 28 मई को बकरीद के दिन चाकू से हमला किया गया था. हमले के बाद उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ADVERTISEMENT











