Noida Crime News: नोएडा के सेक्टर-75 स्थित आईवी काउंटी में होली के जश्न के बीच अचानक आई गोलियों की आवाज से पूरी सोसाइटी कांप उठी. मामला थाना सेक्टर-113 क्षेत्र का है. यहां साहिल सिंघल नाम के एक युवक की उसकी गर्लफ्रेंड के भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस की शुरूआती जांच में ये सामने आया है कि साहिल का उसकी गर्लफ्रेंड के साथ करीब 4 साल से सबंध था. साहिल की गर्लफ्रेंड होली के दिन अपने भाईयों के साथ उससे मिलने के लिए आई थी. बातचीत के बीच साहिल का गर्लफ्रेंड के भाईयों के साथ विवाद शुरू गया. इस कहासुनी के दौरान गर्लफ्रेंड के भाई ने साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी. इस खबर के सामने आते ही इलाके में हडकंप मच गया.
ADVERTISEMENT
कौन था साहिल सिंघल
आईवी काउंटी सोसाइटी में रहने वाला 39 साल का साहिल सिंघल पहले से ही शादीशुदा था. इसके बावजूद पिछले 4 साल से उसका एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. होली के दिन प्रेमिका अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने सोसाइटी पहुंची थी. इस दौरान साहिल ने ही उनकी सोसाइटी में एंट्री करवाई थी. उसे अंदाजा भी नहीं था कि वह अपनी मौत को बुलावा दे रहा है. सोसाइटी में मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों में किसी पुरानी बात या संबंधों को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला के भाइयों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. गुस्से में आकर एक भाई ने पिस्टल निकाली और साहिल पर करीब से गोली चला दी. गोली लगते ही साहिल लहूलुहान होकर गिर पड़ा और सोसाइटी में भगदड़ मच गई.
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और सुरक्षाकर्मी मौके पर भागे. आनन-फानन में साहिल को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. लेकिन जख्म इतना गहरा था कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. होली की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-113 की पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और मामले से जुड़े दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने साहिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें: अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद यूपी में हो रहे प्रदर्शन पर बृजभूषण सिंह ने दिया तहलका मचा देने वाला बयान!
ADVERTISEMENT









