ग्रेटर नोएडा में 39 साल के नाइजीरियन नागरिक की बॉडी मिलने से मचा हड़कंप, मौत के पीछे जताई गई ये आशंका 

अरुण त्यागी

31 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सिग्मा अपार्टमेंट के पास एक नाइजीरियन नागरिक का शव बरामद हुआ.

Greater Noida Nigerian Citizen Dead body News

Greater Noida Nigerian Citizen Dead body News

Google CTA

Greater Noida Nigerian Citizen Dead body News: ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब सिग्मा अपार्टमेंट के पास एक नाइजीरियन नागरिक का शव बरामद हुआ. शव की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. शुरुआती जांच में मौत के पीछे स्वास्थ्य संबंधी कारणों की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा.

यह भी पढ़ें...

शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, 30 मई 2026 को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति का शव अपार्टमेंट के पास पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही थाना बीटा-2 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.

फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए. इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

शुरुआती जांच में स्वास्थ्य संबंधी आशंका

पुलिस जांच में मृतक की पहचान 39 वर्षीय नाइजीरियन नागरिक माइक के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से अस्वस्थ था. बताया जा रहा है कि वह अक्सर इलाके में घूमता रहता था और कई बार खुले स्थानों पर ही रात गुजार देता था. इसी आधार पर पुलिस को शुरुआती तौर पर बीमारी या स्वास्थ्य कारणों से मौत होने की आशंका लग रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी जांच

हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. अधिकारियों के अनुसार, मौत की असल वजह का खुलासा केवल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस मृतक के संपर्क में रहने वाले लोगों और उसके परिचितों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सके.