Bareilly News: बरेली में प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप जांच शुरू, अस्पताल बंद

Bareilly Hospital News: बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में प्रसव के बाद एक महिला की मौत को लेकर निजी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं. मृतका के पति ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल बंद कर जांच शुरू कर दी है.

Bareilly Delivery Death Case

Bareilly Delivery Death Case

Newzo

• 06:03 PM • 08 Jun 2026

follow google news

 Bareilly Hospital News: बरेली थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल पर प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगा है. प्रसूता की मौत के बाद उसके पति ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें...

ग्राम ठिरिया खेतल निवासी राम प्रकाश ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी (30 वर्ष) गर्भवती थीं. 7 जून 2026 को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें क्षेत्र स्थित न्यू लाइफ लाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शिकायत के अनुसार दोपहर करीब एक बजे अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया.

राम प्रकाश का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी होश में थीं और सामान्य रूप से बातचीत भी कर रही थीं. इसी दौरान अचानक अस्पताल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मरीज की बिगड़ती हालत को देखते हुए जल्दबाजी में एक निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

पीड़ित पति का कहना है कि रास्ते में उन्होंने कई बार अपनी पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. उनका आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही और समय पर उचित उपचार न मिलने के कारण रास्ते में ही उनकी पत्नी की मौत हो गई.

फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा ने बताया कि एक निजी अस्पताल की लापरवाही की शिकायत प्राप्त हुई थी कि किसी महिला का ऑपरेशन यहां हुआ जिसकी बरेली के निजी अस्पताल में मौत हो गई वो मौके पर पहुंचे अस्पताल बंद मिला है अस्पताल के बाहर नोटिस लगा दिया है अगले आदेश तक अस्पताल में कोई कार्य नहीं किया जाएगा 

वही घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. राम प्रकाश ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है. पुलिस ने शिकायत प्राप्त होते ही मामले की जांच शुरू कर दी है.