दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, छोटी बहन से थी निकाह की तैयारी तभी पहुंच गया उसका 'लवर'... फिर जो हुआ हैरान कर देगा

कृष्ण गोपाल यादव

08 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक निकाह समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई.

Bareilly Nikah Controversy News

Bareilly Nikah Controversy News (Photo: AI Generated)

Google CTA

Bareilly Nikah Controversy News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक निकाह समारोह उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब शादी से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. परिवार ने इज्जत बचाने के लिए उसकी छोटी बहन का निकाह उसी दूल्हे से कराने की तैयारी कर ली, लेकिन मामला तब और उलझ गया जब छोटी बहन के प्रेम संबंधों की जानकारी भी सामने आ गई और उसका कथित 'लवर' सामने आकर खड़ा हो गया.  इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और स्थिति मारपीट तक पहुंच गई. पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात संभालने पड़े. आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई.

यह भी पढ़ें...

निकाह से पहले घर छोड़कर चली गई युवती

मामला बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार एक युवती का निकाह पास के गांव के युवक से तय हुआ था. परिवार में कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे. शनिवार को निकाह होना था और नरियावल स्थित बारातघर में सभी इंतजाम लगभग पूरे हो चुके थे. इसी बीच शुक्रवार रात युवती कथित तौर पर घर में रखे कुछ नकदी और जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई. सुबह जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिवार में हड़कंप मच गया. युवती की तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. उधर बारात के आने का समय भी नजदीक आ रहा था, जिससे दोनों परिवारों पर दबाव बढ़ने लगा.

छोटी बहन से निकाह की थी तैयारी

दुल्हन के गायब होने की सूचना मिलने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया. गांव के लोगों, रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई. काफी देर तक चली बातचीत में शादी बचाने और विवाद को शांत करने के प्रयास किए गए. इसी दौरान दुल्हन पक्ष की ओर से प्रस्ताव रखा गया कि यदि दूल्हा पक्ष तैयार हो तो छोटी बहन का निकाह दूल्हे से करा दिया जाए. काफी चर्चा के बाद दोनों परिवार इस प्रस्ताव पर सहमत हो गए. इससे लगा कि मामला सुलझ गया है और निकाह की रस्में पूरी हो जाएंगी.

दूसरी बहन के प्रेम संबंध का हुआ खुलासा

हालांकि हालात तब फिर बदल गए जब छोटी बहन के बारे में भी प्रेम संबंध होने की बात सामने आ गई. बताया जा रहा है कि बारातघर पहुंचने के बाद किसी व्यक्ति ने दूल्हा पक्ष को जानकारी दी कि जिस लड़की से निकाह की तैयारी की जा रही है, वह भी किसी अन्य युवक को पसंद करती है और शादी के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है. कुछ ही देर बाद एक युवक वहां पहुंच गया और उसने लड़की के साथ अपने प्रेम संबंध होने का दावा किया. इस खुलासे के बाद माहौल अचानक गर्म हो गया और दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गया.

पुलिस ने की कार्रवाई

विवाद बढ़ने के साथ ही बारातघर में हंगामे की स्थिति बन गई. लोगों के मुताबिक बहस धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इस दौरान लाठी-डंडे चलने और ईंट-पत्थर फेंके जाने की भी बात सामने आई है. अफरा-तफरी के माहौल में महिलाएं और बच्चे भी डर गए. घटना में दुल्हन की चचेरी बहन, होने वाला देवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए. सूचना मिलने पर बिथरी चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार अभी तक किसी पक्ष की ओर से औपचारिक तहरीर नहीं दी गई है. शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. लंबे विवाद और हंगामे के बाद आखिरकार निकाह नहीं हो गया और दूल्हा पक्ष बारात लेकर वापस लौट गया. घटना के बाद इलाके में इस अनोखे घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई है.