Bareilly News: एक फोन कॉल और 13 लाख साफ, फर्जी फूफा बन साइबर ठग ने PAC जवान को लगाया चूना

Newzo

• 03:40 PM • 19 Jul 2026

Bareilly Cyber Fraud: बरेली में पीएसी के एक जवान को रिश्तेदार बनकर फोन करने वाले साइबर ठग ने 13.29 लाख रुपये की चपत लगा दी. इमरजेंसी का झांसा देकर रकम अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई. शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

एक फोन कॉल और 13 लाख साफ, फर्जी फूफा बन साइबर ठग ने PAC जवान को लगाया चूना

एक फोन कॉल और 13 लाख साफ, फर्जी फूफा बन साइबर ठग ने PAC जवान को लगाया चूना

Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में तैनात पीएसी (PAC) के एक सिपाही के साथ साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शातिर ठग ने सिपाही के रिश्तेदार (फूफा) बनकर उन्हें अपनी बातों के जाल में फंसाया और आपातकालीन स्थिति का झांसा देकर 13 लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली. मामले की शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला

मुरादाबाद जिले के सेहल गांव निवासी रवि सागर बरेली स्थित पीएसी की आठवीं वाहिनी में तैनात हैं. पीड़ित सिपाही के अनुसार, 24 जून को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया. कॉलर ने खुद को उनका फूफा बताते हुए पहले परिवार का हालचाल लिया और फिर बातचीत के दौरान आगरा में होने का जिक्र कर उन्हें बातों में उलझा लिया.

इमरजेंसी बताकर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई रकम

आरोप है कि विश्वास में लेने के बाद ठग ने खुद को बड़ी मुसीबत (इमरजेंसी) में बताया और आर्थिक मदद की गुहार लगाई. बातों के जाल में फंसे सिपाही ने ठग के कहे अनुसार कुल 13,29,000 रुपये कई बार में अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए.

रकम ट्रांसफर करने के बाद जब रवि सागर ने अपने असली फूफा से फोन पर संपर्क किया, तो पता चला कि उन्होंने न तो कोई कॉल किया था और न ही कोई रुपये मांगे थे. यह सुनते ही सिपाही के होश उड़ गए. उन्हें समझ आ गया कि वे एक शातिर साइबर ठग का शिकार हो चुके हैं. फिलहाल पीड़ित सिपाही ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है.