Bareilly News: स्मैक सिंडिकेट पर ANTF का बड़ा प्रहार, हरियाणा से बंगाल तक फैला ड्रग्स कनेक्शन बेनकाब, बरेली में करोड़ों की खेप पकड़ी

Newzo

• 03:14 PM • 19 Jul 2026

Bareilly Drug Bust: बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अंतरराज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए स्मैक बनाने में इस्तेमाल होने वाला 498.35 किलोग्राम प्रतिबंधित केमिकल बरामद किया. चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो वाहन, पांच मोबाइल और नकदी जब्त की गई. पुलिस नेटवर्क की अन्य कड़ियों की जांच कर रही है.

स्मैक सिंडिकेट पर ANTF का बड़ा प्रहार, हरियाणा से बंगाल तक फैला ड्रग्स कनेक्शन बेनकाब, बरेली में करोड़ों की खेप पकड़ी

स्मैक सिंडिकेट पर ANTF का बड़ा प्रहार, हरियाणा से बंगाल तक फैला ड्रग्स कनेक्शन बेनकाब, बरेली में करोड़ों की खेप पकड़ी

Google CTA

Bareilly News: बरेली मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन में टीम ने 498.35 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद की है, जो स्मैक (हेरोइन) बनाने में इस्तेमाल होने वाला एक प्रतिबंधित प्रीकर्सर केमिकल है. पुलिस ने इस मामले में गिरोह के मास्टरमाइंड समेत कुल चार तस्करों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें...

पुलिस के अनुसार, बरामद केमिकल की भारी खेप हरियाणा के मेवात क्षेत्र से लाई गई थी. गिरोह की योजना इस केमिकल को बदायूं के एक व्यक्ति को सौंपने की थी, जहाँ से इसे पश्चिम बंगाल के तस्करों तक पहुँचाया जाना था. पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर इस अवैध खेप को पकड़ लिया.

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान
 1.जोगेश सिंह (मास्टरमाइंड) निवासी, अमरोहा
 2. तेजपाल सिंह निवासी, अमरोहा
 3.अरुण कुमार  निवासी, अमरोहा
 4. वासिद निवासी, बदायूं

पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि जोगेश सिंह इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहा था. आरोपी इस अवैध कारोबार से होने वाले मुनाफे को आपस में बांटते थे. तस्करों के कब्जे से न केवल 498.35 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड बरामद हुई है, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल होने वाले दो वाहन, पांच मोबाइल फोन और 1080 रुपये की नकदी भी जब्त की गई है.

थाना शाही में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह देश के कई राज्यों में फैला हुआ है. बरामद साक्ष्यों और आरोपियों से हुई शुरुआती पूछताछ के आधार पर नेटवर्क की कड़ियाँ जोड़ी जा रही हैं. पुलिस अब पश्चिम बंगाल और हरियाणा में सक्रिय अन्य संपर्कों की तलाश में जुटी है. इस मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की पूरी संभावना है. यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के ठोस इरादों को दर्शाती है.