Bareilly News: पीओएस मशीन खराब, खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े किसान, यूरिया संकट से बढ़ी परेशानी

Newzo

• 03:58 PM • 18 Jul 2026

Bareilly Agriculture News: बरेली में खाद वितरण व्यवस्था तकनीकी खामियों के कारण प्रभावित हो गई है. पीओएस मशीन खराब होने और यूरिया का स्टॉक खत्म होने से किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. किसानों ने जल्द समस्या दूर कर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की है.

पीओएस मशीन खराब, खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े किसान, यूरिया संकट से बढ़ी परेशानी

पीओएस मशीन खराब, खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े किसान, यूरिया संकट से बढ़ी परेशानी

Google CTA

Bareilly Agriculture News: खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद की किल्लत और तकनीकी अव्यवस्थाओं ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. क्षेत्र के मीरगंज इफको किसान सेवा केंद्र और सहकारी समितियों पर खाद लेने पहुंचे किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है. पीओएस (पॉस) मशीन में तकनीकी खराबी के चलते किसानों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है, जिससे खाद वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई है.

यह भी पढ़ें...

किसानों का कहना है कि फसलों में खाद डालने का समय चल रहा है और इस समय खाद की सबसे अधिक आवश्यकता है. इसके बावजूद समितियों पर पहुंचने के बाद उन्हें कभी मशीन खराब होने तो कभी खाद उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. पीओएस मशीन के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण किसानों को खाद नहीं दी जा रही है.

इफको किसान सेवा केंद्र पर सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं. कई किसान अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन मशीन के सही तरीके से काम नहीं करने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी. वहीं केंद्र पर यूरिया का स्टॉक खत्म होने की जानकारी मिलने के बाद किसानों में नाराजगी और बढ़ गई.

किसान भूकनलाल और रामप्रकाश समेत अन्य किसानों ने बताया कि खाद के लिए उन्हें कई बार केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की चिंता किसानों को सता रही है.

केंद्र प्रभारी अंजुम शाहिद ने बताया कि पीओएस मशीन में तकनीकी समस्या आ रही है और यह रुक-रुककर काम कर रही है. इससे सत्यापन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. किसानों ने संबंधित अधिकारियों से तकनीकी समस्या दूर कराने और पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है.