'पत्नी की तरह रखा, दरगाह पर कलमा पढ़वाया...', अरबाज ने नाम बदलकर हिंदू लड़की के साथ बनाए शारीरिक संबंध, फिर बनाने लगा ये गंदा दबाव!

UP Love Trap Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हिंदू युवती ने आरोप लगाया है कि दो बच्चों के पिता अरबाज ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को बॉबी बताया और शादी का झांसा देकर उसके करीब आया.

Bareilly Forced Conversion Case

Bareilly Forced Conversion Case (Photo: AI Generated)

Bareilly Forced Conversion Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हिंदू युवती ने आरोप लगाया है कि दो बच्चों के पिता अरबाज ने अपनी पहचान छिपाकर खुद को बॉबी बताया और शादी का झांसा देकर उसके करीब आया. युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे किराए के मकान में पत्नी की तरह साथ रखा और इस दौरान उसके वीडियो भी बना लिए. आरोप है कि बाद में उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया और उसे एक दरगाह पर ले जाकर जबरन कलमा पढ़वाया गया.

यह भी पढ़ें...

पहचान छिपाकर फंसाने का आरोप

उत्तर प्रदेश के बरेली में जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का एक मामला सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने अपनी असली पहचान छिपाकर उसे अपने जाल में फंसाया. उसने युवती को करीब एक साल तक किराए के मकान में अपने साथ रखा, इस दौरान शारीरिक संबंध बनाए और शादी का झांसा देता रहा. बाद में जब उसकी असलियत सामने आई तो उसने धमकी देना शुरू कर दिया और दबाव बनाने लगा कि वह धर्म परिवर्तन करे.

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध

पीड़िता ने बताया कि वह थाना बारादरी क्षेत्र की रहने वाली है. करीब डेढ़ साल पहले जब वह अपनी नानी के घर जा रही थी, तभी रास्ते में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम बॉबी बताया. शुरुआत में वह कुछ दिनों तक उसका पीछा करता रहा, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई. फिर उन्होंने एक-दूसरे का नंबर लिया और मुलाकातें शुरू हो गईं. कुछ समय बाद बॉबी ने शादी करने की बात कही और साथ रहने का प्रस्ताव रखा. युवती उसकी बातों पर भरोसा करके उसके साथ रहने लगी. इसके बाद दोनों करीब एक साल तक किराए के मकान में साथ रहे. युवक ने किराए के मकान में उसे पत्नी की तरह रखा, संबंध बनाए और एक दिन उसकी सच्चाई सामने आ गई, जिसके बाद युवती ने विरोध किया तो वह धमकाने लगा और कहने लगा उसको अब धर्म परिवर्तन करना होगा, नहीं तो वो उसको जान से मार देगा.

धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव 

युवती ने पुलिस को बताया कि बॉबी का असली नाम अरबाज है और वह पहले से ही शादीशुदा है. उसे इस सच्चाई का पता करीब तीन महीने पहले चला. आरोपी बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के पुराने शहर इलाके का रहने वाला बताया गया है.  पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उनके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए थे और बाद में धमकी देने लगा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा.  पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि अरबाज की सच्चाई सामने आने के बाद उसे लगातार धमकाया जाने लगा. उसके मुताबिक उसे दरगाह पर ले जाकर जबरन कलमा पढ़वाया गया और धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला गया.  आरोपी ने यह भी कहा कि उसका एक पूरा ग्रुप है जो इसी तरह की गतिविधियों में शामिल है. पीड़िता का आरोप है कि युवक के परिवार के लोग भी पहले कई महिलाओं को इसी तरह अपने जाल में फंसा चुके हैं. मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. 

आरोपी की तलाश जारी

इस मामले को लेकर सीओ ने बताया कि पीड़िता की ओर से एक शिकायती पत्र दिया गया था. इसमें आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति, जिसने अपना नाम बॉबी बताया था, उसने युवती को किराए के मकान में अपने साथ रखा और शादी का झांसा दिया. बाद में जब युवती को पता चला कि उसका असली नाम अरबाज है, तो उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. सीओ के अनुसार, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है.

पहचान छिपाकर फंसाने और ब्लैकमेल का आरोप

पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात बॉबी नाम के एक व्यक्ति से हुई थी, जब वह अपनी नानी के घर जा रही थी. उसके अनुसार, आरोपी ने लगभग एक से डेढ़ महीने तक उसका पीछा किया, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई. युवती का कहना है कि उसे लगा था कि वह हिंदू युवक है और उसने शादी का वादा करते हुए साथ चलने के लिए कहा. इसके बाद वह उसके साथ रहने लगी और करीब एक साल तक किराए के मकान में रही. पीड़िता के अनुसार, बाद में पता चला कि उसका असली नाम अरबाज खान है और वह शहदाना इलाके का रहने वाला है. उसने शादी का झांसा देकर उसे फंसाया और उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए, जिनके जरिए वह ब्लैकमेल कर रहा है. युवती का आरोप है कि इस पूरे मामले में उसके परिवार के लोग भी शामिल हैं. उसने यह भी बताया कि उसे मजार पर ले जाया गया, जहां जबरन कलमा पढ़वाया गया और नमाज भी पढ़वाई गई.