बरेली, मीरगंज में चोरों का धावा, दो स्थानों से नकदी, जेवरात व लैपटॉप चोरी,

Bareilly News:बरेली के मीरगंज में चोरों ने एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी. एक घर में दीवार काटकर नकदी और जेवरात चोरी किए गए, जबकि दूसरे घर से लैपटॉप समेत कीमती सामान पार कर दिया गया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Bareilly Theft News

Bareilly Theft News

Newzo

• 05:44 PM • 10 Jun 2026

follow google news

Bareilly News: बरेली थाना मीरगंज क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया. एक ही रात में हुई दो चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत फैल गई है.सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

गांव हल्दी खुर्द निवासी बुद्धसेन यादव ने बताया कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के बरामदे और छत पर सो रहे थे. बुधवार सुबह करीब चार बजे उनकी नजर कमरे की बाहर से कटी हुई दीवार पर पड़ी. कमरे में जाकर देखा तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ था.चोर अलमारी में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए. पीड़ित के अनुसार चोर घर के पीछे जंगल की ओर से आए और दीवार काटकर कमरे में प्रवेश किया। रात में तेज हवा और पंखों की आवाज के कारण परिवार को घटना की भनक तक नहीं लगी.

पहली चोरी कैसे हुई?

वहीं परोरा-दियोसास चौराहे के पास रहने वाले इकबाल पुत्र नबी अहमद के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया. इकबाल ने बताया कि सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई. चोर घर से 15 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए.

दूसरी घटना में क्या-क्या चोरी हुआ?

घटनाओं की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच-पड़ताल शुरू की. एक ही रात में दो स्थानों पर हुई चोरियों से ग्रामीणों में रोष और भय का माहौल है.

इंस्पेक्टर मीरगंज रवि कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है.संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

क्या क्षेत्र में बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं?


ग्रामीण इलाकों में गर्मी के मौसम में लोग अक्सर घरों के बाहर या छत पर सोते हैं, जिसका फायदा उठाकर चोर वारदातों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं. मीरगंज क्षेत्र में एक ही रात दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.