UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए मौसम विभाग ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है. पंजाब से बिहार तक जा रही मानसूनी द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश के मौसम में भारी बदलाव होने जा रहा है. 11 जून को पूरे उत्तर प्रदेश (पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों) में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT
- तेज आंधी और तूफान: राज्य में कहीं-कहीं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है, जो झोंकों में बढ़कर 80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.
- बारिश और ओलावृष्टि: पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है.
- तापमान में गिरावट: इस आंधी-बारिश के चलते अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट होने की उम्मीद है, जिससे भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.
इन जिलों में होगी बारिश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया और फतेहपुर में बारिश की संभावना है.
वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुख्य जिले गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, मऊ, बलिया, बांदा और चित्रकूट में भी बादल गरजेंगे.
इसके अलावा कुछ जिलों में ओले गिरने की संभावना तो कम है, लेकिन वहां भी गरज-चमक के साथ अच्छी बौछारें और तेज हवाएं (50 से 60 किमी/घंटा) चलने की पूरी संभावना है . इन जिलों में लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, कासगंज, एटा और मैनपुरी शामिल हैं.
यूपी के जिलों में कल कैसा रहेगा मौसम (UP Weather Alert)
- नोएडा (11 जून - ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज अलर्ट): गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) जिले में 11 जून को 60-70 किमी/घंटा (झोंकों में 80 किमी/घंटा तक) की रफ्तार से खतरनाक आंधी-तूफान आने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है.
- गाजियाबाद (11 जून - तूफान, बारिश और ओले गिरने की चेतावनी): गाजियाबाद में भी मौसम विभाग ने भारी तड़ित झंझावात (80 किमी/घंटा तक के झोंके) के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.
- लखनऊ (11 जून - आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना): राजधानी लखनऊ और आसपास के इलाकों में धूलभरी आंधी, बादलों की गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना हो जाएगा.
- कानपुर (11 जून - तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें): कानपुर नगर और देहात में झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी.
- मेरठ (11 जून - ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट): मेरठ मंडल में मौसम काफी खराब रह सकता है. यहां तेज आंधी (80 किमी/घंटा तक) के साथ बारिश और ओले गिरने की पूरी आशंका है.
- आगरा (11 जून - बारिश और धूलभरी आंधी): ताजनगरी आगरा में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. तेज आंधी-तूफान के साथ कुछ स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है.
- मथुरा (11 जून - अंधड़ और गरज-चमक के साथ पानी गिरने के आसार): मथुरा में भी आंधी-बारिश का मौसम रहेगा. तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने से मौसम ठंडा होगा.
- वाराणसी (11 जून - आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट): वाराणसी और आसपास के पूर्वी जिलों में 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार वाली आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.
- प्रयागराज (11 जून - गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि): प्रयागराज में भी मौसम का मिजाज बदलेगा. तेज हवाओं के साथ पानी बरसने और ओले गिरने की चेतावनी है.
- अयोध्या (11 जून - धूलभरी आंधी और बारिश की बौछारें): अयोध्या धाम में मौसम करवट लेगा. तेज हवाओं के साथ गरज-चमक के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.
- गोरखपुर (11 जून - तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार): गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी आंधी-तूफान का असर दिखेगा और गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर बारिश होगी.
- झांसी (11 जून - तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश): बुंदेलखंड के झांसी इलाके में तेज झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश होने से तापमान गिरेगा.
- बरेली (11 जून - आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना): बरेली में भी मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.
- अलीगढ़ (11 जून - अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश): अलीगढ़ में तेज आंधी के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की उम्मीद है.
10 जून को किस जिले में तापमान सबसे ज्यादा और सबसे कम रहा?
पिछले 24 घंटों में राज्य भर में सबसे अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस बांदा जिले में दर्ज किया गया. वहीं, पिछले 24 घंटों में राज्य भर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस नजीबाबाद (बिजनौर) में दर्ज किया गया.
ADVERTISEMENT










