UP Petrol Price Today: यूपी के इन 10 शहरों में कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

UP Petrol Price Today: उत्तर प्रदेश में 10 जून 2026 को पेट्रोल के दामों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आगरा, नोएडा और प्रयागराज में कीमतें बढ़ीं जबकि लखनऊ, वाराणसी, मेरठ और गोरखपुर में राहत मिली. जानिए आपके शहर में आज पेट्रोल का ताजा रेट.

UP Tak

UP Petrol Price

यूपी तक

• 01:50 PM • 10 Jun 2026

follow google news

UP Petrol Price Today: उत्तर प्रदेश में आज यानी 10 जून 2026 को पेट्रोल की कीमतों में जिला स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक, आज यूपी के कई बड़े शहरों में पेट्रोल सस्ता हुआ है जबकि कुछ जिलों में कीमतों में उछाल आया है. आज सबसे ज्यादा महंगाई की मार मुरादाबाद में है जहां पेट्रोल का रेट पूरे प्रदेश में सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है. वहीं लखनऊ और वाराणसी जैसे बड़े शहरों के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. आइए जानते हैं कि आज आपके जिले में पेट्रोल महंगा हुआ है या सस्ता. 

यह भी पढ़ें...

यहां लगा महंगाई का झटका 

आगरा के वाहन चालकों के लिए आज का दिन जेब पर भारी पड़ने वाला है. यहां पेट्रोल के दाम में 0.66 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज आगरा में पेट्रोल 102.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है जबकि कल यह 101.53 रुपये था.

प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत 99.13 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है. पिछली समीक्षा (18 मई) के मुकाबले आज यहां पेट्रोल के दाम में 0.87 रुपये प्रति लीटर का बड़ा उछाल आया है.

दिल्ली से सटे नोएडा में भी आज तेल महंगा हुआ है. यहां पेट्रोल में 0.17 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है जिससे आज का भाव 102.09 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

इन जिलों के उपभोक्ताओं को मिली राहत 

वाराणसी के लोगों के लिए आज सुबह राहत लेकर आई है. वाराणसी में पेट्रोल के दाम में सीधे 0.41 रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती हुई है, जिसके बाद आज यहां पेट्रोल 102.10 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

वहीं बात करें मुरादाबाद की तो यहां पेट्रोल का रेट राज्य में सबसे अधिक 102.38 रुपये प्रति लीटर है. लेकिन कल (102.63 रुपये) के मुकाबले आज इसमें 0.25 रुपये प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई है.

मेरठ में आज पेट्रोल के दाम में 0.05 रुपये प्रति लीटर की मामूली कमी आई है, जिससे आज का रेट 101.56 रुपये प्रति लीटर है.

गोरखपुर में भी पेट्रोल 0.04 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है। आज यहाँ का नया भाव 102.12 रुपये प्रति लीटर है.

राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल की कीमतों में 0.03 रुपये प्रति लीटर की आंशिक राहत मिली है. आज लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल का दाम 101.89 रुपये है.

यहा कीमतों में नो चेंज

गाजियाबाद: दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में आज तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां पेट्रोल कल के ही रेट यानी 101.73 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

कानपुर नगर: यूपी के औद्योगिक शहर कानपुर में भी आज तेल कंपनियों ने राहत दी है. कानपुर नगर में पेट्रोल बिना किसी बदलाव के पुराने दाम 101.56 रुपये प्रति लीटर पर ही बिक रहा है.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)