UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटों के अंदर पलट जाएगा मौसम... मौसम विभाग ने बताया इन-इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश

यूपी तक

• 08:31 AM • 10 Jun 2026

UP Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश, भयंकर आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. लखनऊ, कानपुर, मेरठ और गोरखपुर सहित 63 जिलों की पूरी सूची देखें.

UP Weather Update Today, UP Rain Alert 16 May, IMD Thunderstorm Warning Uttar Pradesh, Noida Ghaziabad Weather

UP Weather News

Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण और जानलेवा गर्मी का दौर अब खत्म होने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के वायुमंडल में एक अत्यधिक शक्तिशाली वेदर सिस्टम पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते अगले 24 घंटे के भीतर पूरे सूबे में मूसलाधार और घनघोर बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में बादलों की भयंकर गड़गड़ाहट, आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश होगी. 

यह भी पढ़ें...

अगले 24 घंटे में इन जिलों में बरसेगा सावन

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के जिन 63 जिलों और उनके आस-पास के क्षेत्रों में घनघोर बारिश का महा-अलर्ट है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, bahrich, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर.

सुरक्षित स्थानों पर रहें लोग

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे उत्तर प्रदेश के लिए बेहद संवेदनशील हैं. तेज आंधी और घनघोर बारिश के चलते कच्चे मकानों, कमजोर छतों, होर्डिंग्स और बिजली के खंभों को नुकसान पहुंच सकता है. विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में बिजली गिरने (वज्रपात) का सबसे अधिक खतरा है, इसलिए जिला प्रशासनों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे या खुले मैदानों में बिल्कुल न जाएं और पक्के मकानों के भीतर ही सुरक्षित रहें.