IPS Tarun Gauba: उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. इस बड़ी फेरबदल के बीच सबसे ज्यादा चर्चा राज्य की राजधानी लखनऊ को लेकर हो रही है, जहां कानून-व्यवस्था की कमान अब एक बेहद काबिल अफसर के हाथों में सौंपी गई है.
ADVERTISEMENT
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. तरुण गाबा वर्ष 2001 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी हैं.
चंडीगढ़ से निकलकर आईपीएस बनने का सफर
19 नवंबर 1976 को जन्मे तरुण गाबा मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले हैं. उनके पिता का नाम श्री जी.एल. गाबा है.
सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग के मोर्चे पर उनकी काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे जनवरी 2026 में एडीजी (ADG) रैंक पर प्रमोट हुए और इसके बाद वे 'एडीजी सुरक्षा' के पद पर तैनात थे. अब उन्हें प्रदेश की राजधानी की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है.
कितनी की है पढ़ाई?
आईपीएस तरुण गाबा की शैक्षणिक योग्यता केवल साधारण डिग्री तक सीमित नहीं है. गाबा ने B.E. (Electronics and Electrical Communication) में अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की है. उनके पास MDPM (Police Management) और PG in Cyber Law की डिग्रियां हैं. साइबर क्राइम के इस दौर में उनकी यह तकनीकी समझ बेहद काम आने वाली है.
इंटरनेशनल फैलोशिप: वे वर्ष 2019-20 में ह्यूबर्ट एच.एच. इंटरनेशनल फेलोशिप से सम्मानित हो चुके हैं. उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) से वर्ष 2022-23 में Advance Management Programme in Public Policy का कोर्स भी किया है.
गैलंट्री से लेकर महाकुंभ मेडल तक
तरुण गाबा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और वीरता के लिए कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है:
- 2008: राज्यपाल का 'गोल्ड मेडल फॉर गैलंट्री' (वीरता पुरस्कार)
- 2017: मेधावी सेवा के लिए 'प्रेसिडेंट पुलिस मेडल' (राष्ट्रपति पुलिस पदक)
- 2021 से 2023: डीजी की ओर से क्रमशः सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम कमेंडेशन डिस्क
- 2024: उत्कृष्ट सेवा पदक
- 2025: मुख्यमंत्री महाकुंभ सेवा मेडल
तकनीकी दिमाग, पुलिसिंग की मजबूत पकड़ और शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के साथ तरुण गाबा का लखनऊ पुलिस कमिश्नर बनना राजधानी की कानून-व्यवस्था के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT











