UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने कल 29 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है. पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT
इन 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कल के लिए प्रदेश के 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की बहुत संभावना जताई गई है. इसके अलावा कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, चित्रकूट, सोनभद्र और मिर्जापुर शामिल हैं.
इन 39 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश
मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. येलो अलर्ट वाले जिलों में मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, संत रविदास नगर (भदोही), वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर शामिल हैं.
किसानों के लिए जरूरी सलाह
बारिश और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की जरूरत है. खेतों में पानी भरने की स्थिति पर नजर रखें और जरूरत के अनुसार जल निकासी की व्यवस्था करें. मौसम खराब होने के दौरान खेतों में काम करने से बचें, खासकर जब गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना हो. किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही कृषि कार्यों की योजना बनाएं.
आम लोगों के लिए अहम जानकारी
मौसम विभाग ने आम लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है. आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें. बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा करने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने भी लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है.
ADVERTISEMENT











