Gold Price Hike: यूपी के इन 5 बड़े शहरों में आज अचानक ₹1490 महंगा हुआ सोना, देखें लखनऊ-नोएडा समेत अपने शहर का भाव

Gold Price Today: यूपी के सर्राफा बाजार में 10 जून को सोने की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया. लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी में 24 कैरेट सोना 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया.

UP Tak

Gold Price Hike

यूपी तक

• 01:24 PM • 10 Jun 2026

follow google news

Gold Price Today: उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में आज यानी 10 जून 2026 को सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल देखने को मिला है जिसने आम जनता की जेब पर सीधा असर डाला है. शादियों के इस सीजन में यूपी के 5 बड़े शहर जैसे लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और वाराणसी में 24 कैरेट सोने के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. 9 जून के मुकाबले आज यानी 10 जून को  सीधे 1490 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अगर आप भी आज सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है.

यह भी पढ़ें...

गाजियाबाद: ₹1.53 लाख के पार निकला 24 कैरेट गोल्ड

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में आज सोने की कीमतों ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं. आज यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है. जबकि एक दिन पहले यानी 9 जून 2026 को यह भाव 1,51,830 रुपये था. पिछले 10 दिनों के ट्रेंड पर नजर डालें तो गाजियाबाद में सोना 1,51,830 रुपये से चढ़कर 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो चुका है.

नोएडा: हाईटेक सिटी में भी सोने के दामों में लगी आग

नोएडा में भी सोने के खरीदारों को आज ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. नोएडा में आज 24 कैरेट सोने का रेट 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है. कल के मुकाबले यहां भी 1,490 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. पिछले 10 दिनों में नोएडा में लगातार कीमतों में उतार-चढ़ाव के बाद आज सोना अपने उच्चतम स्तर पर ट्रेंड कर रहा है.

लखनऊ: राजधानी में आज सोना हुआ बेहद महंगा

नवाबों के शहर और यूपी की राजधानी लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज भारी हलचल है. लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. 9 जून को यहां रेट 1,51,830 रुपये था. पिछले 10 दिनों के भीतर लखनऊ में सोने की कीमतें न्यूनतम स्तर से बढ़कर अब 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छू चुकी हैं.

वाराणसी: बाबा की नगरी में भी बढ़े दाम

वाराणसी (काशी) में भी सोने के दामों में आज वही उछाल देखा जा रहा है जो बाकी शहरों में है. वाराणसी में आज 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है. कल के मुकाबले 1,490 रुपये की तेजी के साथ यहां भी ग्राहकों और व्यापारियों में कीमतों को लेकर भारी चर्चा बनी हुई है.

आगरा: ताजनगरी में भी सोना हुआ आउट ऑफ बजट

मोहब्बत की नगरी आगरा में भी सोने के भाव आज आम आदमी के बजट से बाहर होते दिख रहे हैं. आगरा में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है. पिछले 10 दिनों के भीतर आगरा के सर्राफा बाजार में आई इस तेजी के बाद आज रेट में 1,490 रुपये का सीधा उछाल देखा गया है.

यूपी तक का विश्लेषण

ग्लोबल मार्केट और स्थानीय मांग के चलते आज पूरे उत्तर प्रदेश के इन 5 बड़े जिलों में सोने के रेट में एक समान तेजी (1,490 रुपये की बढ़त) देखी जा रही है. पिछले 10 दिनों का ग्राफ बताता है कि सोना लगातार मजबूत हो रहा है जिसने मिडिल क्लास परिवारों की चिंता बढ़ा दी है.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)