UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... मौसम विभाग ने बताया 11 जून को इन 60+ जनपदों में होगी भीषण बारिश

UP Weather Update: मौसम विभाग ने 11 जून को उत्तर प्रदेश के कुल 63 जिलों में जोरदार बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और मेरठ समेत देखें प्रभावित जिलों की पूरी सूची.

UP Weather Update

UP Weather Update

यूपी तक

• 06:13 PM • 09 Jun 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ उमस से बेहाल लोगों के लिए आखिरकार वो खबर आ ही गई, जिसका सबको महीनों से इंतजार था. मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के लिए अब तक की सबसे बड़ी और राहत भरी भविष्यवाणी की है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, एक बेहद ताकतवर और सक्रिय वेदर सिस्टम के चलते 11 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून पूर्व (Pre-Monsoon) की मूसलाधार बारिश होने जा रही है.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि इस दिन राज्य के एक-दो नहीं, बल्कि कुल 63 जिलों में मेघगर्जन, आसमानी बिजली चमकने और तूफानी हवाओं के साथ जोरदार बारिश होगी. इस आंधी-पानी के कारण जहां पारे में भारी गिरावट आएगी, वहीं पिछले कई हफ्तों से चल रही जानलेवा हीटवेव (लू) का नामोनिशान मिट जाएगा.

ये हैं वो जिले जहां होगी जोरदार बारिश

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र.

तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि 11 जून को होने वाली यह बारिश साधारण नहीं होगी. बारिश के साथ ही:

  • झोंकदार हवाएं: कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं.
  • आकाशीय बिजली (वज्रपात): विशेषकर पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों में बादलों की भारी गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने की आशंका है, इसलिए प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों (पक्के मकानों) के अंदर रहने की सलाह दी है.

इस बारिश के बाद उत्तर प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को उमस और तपती गर्मी से पूरी तरह निजात मिल जाएगी.