'रामभद्राचार्य जी की हत्या हुई तो उसकी जिम्मेदारी रामचंद्र दास की होगी...' , आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा दावा, उत्तराधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप

Ramabhadracharya News: धार्मिक जगत में एक बार फिर उस समय हलचल मच गई जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पोक्सो का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने नया वीडियो जारी कर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई.

Ashutosh Brahmachari and Ramabhadracharya

Ashutosh Brahmachari and Ramabhadracharya (File Photo)

संतोष शर्मा

09 Jun 2026 (अपडेटेड: 09 Jun 2026, 04:03 PM)

follow google news

Ashutosh Brahmachari Allegations News: धार्मिक जगत में एक बार फिर उस समय हलचल मच गई जब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर पोक्सो का मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने नया वीडियो जारी कर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई. उन्होंने दावा किया कि उनके गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है और इसके लिए उन्होंने उनके शिष्य एवं उत्तराधिकारी रामचंद्र दास को जिम्मेदार ठहराया है. आशुतोष ब्रह्मचारी के इन आरोपों के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है.

यह भी पढ़ें...

आशुतोष ब्रह्मचारी ने जारी किया वीडियो

वीडियो संदेश में आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा, 'आज मैं प्रशासन से, माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री से मांग करता हूं और कहना चाहता हूं कि यदि मेरे गुरुदेव पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की हत्या होती है या उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी रामचंद्र दास की होगी, जो उनका उत्तराधिकारी बना बैठा है, क्योंकि ये मेरे गुरु की हत्या कराना चाहता है.' उन्होंने आगे दावा किया, 'मेरे पास पर्याप्त साक्ष्य हैं. यदि उनकी जांच हो जाए तो यह साबित हो जाएगा कि यह गुरु की हत्या कराना चाहता है.' हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और संबंधित पक्ष की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

रामचंद्र दास पर लगाए कई अन्य आरोप

आशुतोष ब्रह्मचारी ने अपने वीडियो में रामचंद्र दास पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा, 'जिसने छोटे-छोटे बच्चों के साथ कुकर्म किया था और कुछ अधिकारियों ने उसको बचा लिया था. मेरे पूज्य गुरुजी का आशीर्वाद उसके ऊपर था कि वो बच गया था, लेकिन कुकर्मी कोई भी हो, मैंने चुनौती दे रखी है कि जो बटुकों के साथ कुकर्म करेगा... इसने तो बटुकों के साथ ही नहीं, मालिश कराने वाले के साथ भी कुकर्म किया है.' उन्होंने यह भी आरोप लगाया, 'रामचंद्र दास, जिसका नाम जय है, एक फ्रॉड है. उसने मेरे गुरु को अपने कब्जे में ले रखा है और उनकी हत्या की साजिश रख सकता है. उसका भाई गुजरात में सोने का व्यापार करता है और गुरु का जो पैसा आता है, उसे इकट्ठा करके अपने भाई को दे देता है. इसने मथुरा में दो आश्रम दबा रखे हैं और दोनों अवैध हैं. इसने फर्जी वसीयत भी बना ली है.'

सनातन न्याय यात्रा स्थगित करने का ऐलान

आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया कि 'गोपी दास जी महाराज को इसने पिटवाया' और कहा, 'मैं, आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज, पहले अपने घर से ही सुधार करूंगा. इसलिए जो सनातन न्याय यात्रा निकालने जा रहा था, उसे आज स्थगित करता हूं. मैं यह भी कहता हूं कि इस कुकर्मी रामचंद्र दास को भी जेल पहुंचाऊंगा. चाहे वो कोई हो, चाहे रामचंद्र हो या कालनेमी, मेरे लिए सब बराबर हैं. न्याय बराबर है और सनातन के लिए मैं चाहे वो मेरा सगा भाई हो या गुरु भाई, सबकी औकात दिखाऊंगा.'

फिलहाल आशुतोष ब्रह्मचारी के इन आरोपों को लेकर कोई आधिकारिक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है. यदि संबंधित एजेंसियों द्वारा जांच की जाती है तो उसके बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी.