मां ने खाया जहर, पत्नी ने खुद को लगा ली आग... बिजनौर में अभिकांत यादव के घर में ये क्या हो गया, बहुत दर्दनाक!

ऋतिक राजपूत

• 04:37 PM • 10 Jun 2026

Bijnor Crime News: यूपी के बिजनौर से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पारिवारिक विवाद में सास और बहू ने आत्मघाती कदम उठा लिया. दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है. स्योहारा पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है.

Bijnor Crime News

Bijnor Crime News

Google CTA

Bijnor Crime News: बिजनौर के अभिकांत यादव और दीपांशी ने लव मैरज की थी. दोनों ने सोचा था कि शादी के बाद उनका जीवन खुशहाल हो जाएगा. मगर ऐसा नहीं हुआ. इस शादी के बाद से ही परिवार में तनाव और मतभेद की स्थिति बनी रहती थी. घरेलू माहौल में लगातार बढ़ रहे इसी तनाव ने सोमवार को गंभीर ले लिया. दीपांशी की सास मिथिलेश ने कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. जबकि बहू ने खुद को आग के हवाले कर दिया. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें...

फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा

परिवार के लोगों ने जब दोनों की हालत बिगड़ती देखी तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. परिजन लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं.

घटना की सूचना मिलते ही स्योहारा पुलिस मौके पर पहुंची. जांच शुरू की गई. पुलिस परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य लोगों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और किन परिस्थितियों में दोनों महिलाओं ने इतना बड़ा कदम उठाया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. शुरुआती जानकारी में पारिवारिक कलह और लंबे समय से चले आ रहे तनाव की बात सामने आई है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.