Barabanki Sanjay Setu Closed: बरेली थाना भमोरा क्षेत्र में फर्जी बैंक संचालित कर ग्रामीणों से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के कई महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जिससे पीड़ितों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों ने मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है.
ADVERTISEMENT
ग्राम मिलक मजारा निवासी ओमप्रकाश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2025 में इस मामले में मुकदमा संख्या 377/2025 दर्ज कराया गया था. शिकायत में धर्मवीर और उसके पिता रेवती, जो सेवानिवृत्त दरोगा बताए जा रहे हैं, को नामजद किया गया है. आरोप है कि दोनों ने ‘बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक’ के नाम पर फर्जी शाखा संचालित कर ग्रामीणों को नकली पासबुक जारी की और उनकी जमा पूंजी हड़प ली.
पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस मामले में गंभीर धाराएं नहीं जोड़ रही है. उनका कहना है कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 338 लागू होने के बावजूद विवेचक द्वारा इसे शामिल नहीं किया गया. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी में भी जानबूझकर देरी की जा रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि रिटायर्ड दरोगा होने के कारण आरोपी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर रहे हैं.
मामले में कार्रवाई न होने से परेशान ग्रामीणों ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, गंभीर धाराएं जोड़ने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.
यह भी पढ़ें: बांके बिहारी मंदिर में हाईटेक सुरक्षा: AI कैमरों से निगरानी, श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर सख्त कार्रवाई
ADVERTISEMENT









