Bareilly fake instagram id case: नवाबगंज थाना क्षेत्र में साइबर उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है. एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे बदनाम करने तथा अश्लील सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने वर्ष 2024 में इज्जतनगर क्षेत्र की एक युवती से प्रेम विवाह किया था. शादी के कुछ समय बाद दोनों के बीच पारिवारिक विवाद शुरू हो गया. बताया गया कि 29 मई 2024 को युवक अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़ आया था, जिसके बाद दोनों के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया.
रिश्तेदारों और परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई
पीड़ित युवक का आरोप है कि पत्नी और उसके परिजनों ने उसे धमकी दी और कथित तौर पर अनुचित लाभ लेने का दबाव बनाया. इसी दौरान उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना दी गई जिससे रिश्तेदारों और परिचितों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई, आईडी से अश्लील और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट किए गए.
साइबर सेल की मदद ली जा रही
मामले की शिकायत मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस की नवाबगंज पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अब साइबर सेल की मदद से यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी आईडी किस डिवाइस और लोकेशन से संचालित की जा रही थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT









