बाराबंकी में चोरी की वारदात का खुलासा, घर से नकदी व जेवरात उड़ाने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार; चोरी के आभूषण बरामद

Barabanki theft case: बाराबंकी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जहां जैदपुर थाना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से चोरी के जेवरात भी बरामद हुए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने गांव के एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है.

Barabanki theft case

Newzo

• 07:55 PM • 21 Apr 2026

follow google news

Barabanki Police Crackdown: जनपद में अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद किए हैं.

यह भी पढ़ें...

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में 20 अप्रैल 2026 को थाना जैदपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 90/2026 से संबंधित अभियुक्तों आनन्द प्रकाश उर्फ लवकुश पुत्र रामविलास एवं चाँदबाबू उर्फ मदन पुत्र वसीम, निवासी ग्राम दौलतपुर को बरबसौली के पास से गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 12 अदद सफेद धातु की बिछिया, 2 अदद पायल, तथा पीली धातु की 1 नाक की नथ और 1 नाक की कील बरामद की गई है.
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 6/7 अप्रैल 2026 की रात ग्राम दौलतपुर स्थित एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जहां से नकदी और आभूषण चोरी किए गए थे. इस संबंध में थाना जैदपुर में पहले से ही मामला दर्ज है.

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जयचन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज विश्वकर्मा और कांस्टेबल आमित कुमार की टीम शामिल रही.