बाराबंकी में बड़े स्तर पर थाना प्रभारियों का फेरबदल, कई निरीक्षक हुए इधर-उधर

Barabanki News: जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़े पैमाने पर निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं.

UP News

Newzo

• 04:26 PM • 20 Apr 2026

follow google news

Barabanki News: जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़े पैमाने पर निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं. जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. रामनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे को हैदरगढ़ भेजा गया है, जबकि शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात अरुण प्रताप सिंह को रामनगर का नया प्रभारी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें...

इसी क्रम में कोठी थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया को मो०पुर खाला स्थानांतरित किया गया है. हैदरगढ़ से अभिमन्यु मल्ल को लोनीकटरा, सुबेहा से यशकांत सिंह को घुंघटेर भेजा गया है. वहीं देवा थाना की जिम्मेदारी बेंचू सिंह को सौंपी गई है. इसके अलावा रामनगर से अनिल कुमार पांडेय को सुबेहा, देवा से अजय कुमार त्रिपाठी को प्रस्तावित नए थाना “मोती” भेजा गया है.

उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव, प्रशासनिक मजबूती की पहल

तबादला सूची में उपनिरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं. अतिरिक्त निरीक्षक देवा धर्मेंद्र प्रताप सिंह को कोठी थाना भेजा गया है. वहीं उपनिरीक्षक अभय कुमार मौर्य को लोनीकटरा से घुंघटेर और रामअवतार राम को रामनगर से बदोसराय का थानाध्यक्ष बनाया गया है. पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है. 

अधिकारियों का मानना है कि इससे जिले में कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा अपराधों पर नियंत्रण में मदद मिलेगी. नए तैनात थाना प्रभारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाते हुए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे.