बिना अनुमति प्लाटिंग करने वालों पर गिरी गाज, बाराबंकी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; 16 हेक्टेयर से ज्यादा निर्माण ढहाए गए

Barabanki News: बाराबंकी के रसौली में अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 16.622 हेक्टेयर में बने ढांचों को किया ध्वस्त.

यूपी तक

19 Mar 2026 (अपडेटेड: 19 Mar 2026, 01:57 PM)

follow google news

Barabanki Demolition News: यूपी के बाराबंकी जिले के रसौली क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन, विनियमित क्षेत्र और पुलिस की संयुक्त टीम ने 16.622 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया.

यह भी पढ़ें...

जांच में सामने आया कि ग्राम रसौली, परगना प्रतापगंज में कई डेवलपर्स द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति और लेआउट के बड़े पैमाने पर प्लाटिंग की जा रही थी. एसडीएम नवाबगंज आनंद तिवारी ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दर्ज कर संबंधित पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया गया था.

न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें पारिजात इंफ्राटेक द्वारा 3.859 हेक्टेयर, वेद हाइट्स प्रा.लि. द्वारा 1.480 हेक्टेयर, रूपाली डेवलपर्स द्वारा 1.425 हेक्टेयर, ज्यूरिक इन्फ्रा द्वारा 3.43 हेक्टेयर, सन सूर्या इन्फ्राटेक द्वारा 3.29 हेक्टेयर और राइजिंग रियल एस्टेट द्वारा 1.303 हेक्टेयर भूमि पर हुए अवैध निर्माणों को गिराया गया.

प्रशासन ने इन सभी डेवलपर्स को पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा था. संतोषजनक उत्तर न मिलने पर यह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी बिना स्वीकृति के प्लाटिंग या निर्माण करने वालों के खिलाफ लगातार प्रशासन में द्वारा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: अम्बेडकर नगर के युवक ने मलाशय में डाल ली बोतल जो उसके पेट तक जा पहुंची फिर दर्द से तड़पा और ये हुआ