‘योगी असली हिंदू नहीं… ‘, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने ‘हिस्ट्री शीटर’ का जिक्र कर यूपी सरकार को लेकर ये क्या कह दिया?

UP News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर सख्त टिप्पणी की है. इसी के साथ उन्होंने सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

UP News

यूपी तक

19 Mar 2026 (अपडेटेड: 19 Mar 2026, 11:54 AM)

follow google news

UP News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमलावर हुए हैं. इस बार शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ असली हिंदू नहीं है. दरअसल शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ के बिलासपुर आए हुए थे. यहां उन्होंने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा. इसी के साथ उन्होंने यूपी सरकार को भी घेरा और गंभीर आरोप लगाया

यह भी पढ़ें...

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ रक्षा को लेकर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि गौ रक्षा को लेकर आवाज उठाने वालों की आवाज बंद करवाई जाती है. सरकार इसके लिए हिस्ट्री शीटरों और असामाजिक तत्वों की मदद लेती है. 

डराने-धमकाने की कोशिश

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ रक्षा को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वह गौ रक्षा को लेकर, गौ रक्षा से जुड़ी चिंताओं को लेकर काफी समय से आवाज उठा रहे हैं. मगर अधिकारी इसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस दौरान आरोप लगाया कि अधिकारी एक्शन लेने की बजाए असहमति की आवाजों को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने साफ कहा कि सरकार पर सवाल उठाने वालों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है.

यूजीसी नियमों पर ये बोले

इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यूजीसी के नए नियमों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यूजीसी के नए नियम हिंदू समाज को बांट सकते हैं. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि ऐसे किसी भी फैसले को लागू करने से पहले व्यापक स्तर पर चर्चा की जाए.