बीजेपी से नाराज बताए जा रहे वरुण गांधी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इस तस्वीर के पीछे की असली कहानी क्या है

कुमार अभिषेक

17 Mar 2026 (अपडेटेड: 17 Mar 2026, 12:33 PM)

Varun Gandhi Meet PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी और वरुण गांधी की मुलाकात ने बदली राजनीति की दिशा. पीलीभीत से टिकट कटने के बाद पहली बार पीएम से मिले वरुण, साथ में रहीं पत्नी और बेटी.

Varun Gandhi meet PM Modi

Varun Gandhi meet PM Modi

Google CTA

बीते कुछ समय से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से नाराज बताए जा रहे वरुण गांधी की एक तस्वीर ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी . वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है जिसे उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. तस्वीर में वरुण गांधी के अलावा उनकी पत्नी यामिनी रॉय और बेटी भी नजर आ रही हैं. इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा और पीलीभीत के इस गांधी परिवार के बीच जमी बर्फ अब पिघलने लगी है.

यह भी पढ़ें...

लंबे समय से नाराज बताए जा रहे थे वरुण गांधी

वरुण गांधी और भाजपा के रिश्तों में खटास तब और बढ़ गई थी जब पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पीलीभीत से उनका टिकट काट दिया था.वहीं उनकी मां मेनका गांधी भी सुल्तानपुर से चुनाव हार गई थीं. इसके बाद से ही यह परिवार भाजपा के मुख्य आयोजनों और निर्णयों से दूर नजर आ रहा था. राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि क्या वरुण गांधी कांग्रेस या किसी अन्य दल का दामन थामेंगे. लेकिन इस मुलाकात ने उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

वरुण गांधी ने शेयर किया ये पोस्ट

वरुण गांधी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा 'परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी से मिलकर उनका आर्शीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. आपके आभामंडल में अद्भुत पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव है. आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बना देती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक हैं.'

बंगाल चुनाव और 'बंगाली कनेक्शन'

पीएम मोदी से वरुण गांधी की इस मुलाकात को आगामी बंगाल विधानसभा चुनावों से भी जोड़कर देखा जा रहा है. दरअसल, वरुण गांधी की पत्नी यामिनी रॉय गांधी मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए ऐसे चेहरों की तलाश में है जो वहां की संस्कृति से जुड़ाव रखते हों. ऐसे में वरुण गांधी की पारिवारिक पृष्ठभूमि और उनका बंगाली कनेक्शन पार्टी के लिए एक बड़ा ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है.