Ballia news: बलिया से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां स्वास्थ्य विभाग और औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र के कुंवर सिंह चौराहे के समीप प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र पर अचानक छापेमारी की गई. जहां नियमों को ताक पर रखकर गैर अधिकृत दवाइयां बेचीं जा रही थी. ड्रग इंस्पेक्टर रजत पांडेय की अगुवाई में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT
दरअसल औषधि विभाग को लगातार आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत मिल रही थी की कुंवर सिंह डिग्री कॉलेज के पास स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर सरकारी नियमों का उल्लंघन हो रहा है. केंद्र पर प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत मिलने वाली सस्ती दवाओं के अलावा अन्य जेनेरिक और कमर्शियल दवाईयां भी बेची जा रही थी जो की पूरी तरह से गैर कानूनी है.
गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर रजत पांडेय ने अपनी टीम के साथ दुकान पर अचानक छापेमारी की. जांच के दौरान दुकान से लगभग 28 प्रकार की ऐसी जेनेरिक दवाइयां बरामद की गई जो जन औषधि केंद्र के तहत अनुमन्य नहीं है. टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन सभी दवाओं को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और संचालक से दवाओं के क्रय विक्रय का रिकॉर्ड मांगा है.
बताया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के लिए जो शपथ पत्र दिया जाता है उसमें साफ तौर पर यह नियम और शर्त होती है की दुकान पर केवल और केवल जन औषधि केंद्र की दवाइयां बेची जाएंगी. हमें आईजीआरएस पर शिकायत मिली थी जिसके बाद छापेमारी की गई और यहां से 28 जेनेरिक दवाईयां बरामद की गई है. फिलहाल इन्हें कब्जे में ले लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है.
ड्रग इंस्पेक्टर के मुताबिक जन औषधि केंद्र के संचालक ने किसी आपसी समझौते या एग्रीमेंट का हवाला जरूर दिया है, लेकिन वह 1 घंटे की लंबी पूछताछ और जांच के बाद भी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. अधिकारियों का कहना है कि यदि संचालक सही कागजात नहीं दिखा पता है तो केंद्र का लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT









