अयोध्या में जिस दिनेश वर्मा के 6 टुकड़े किए गए, उस कांड के पीछे की पूरी कहानी आपका माथा हिला देगी

मयंक शुक्ला

03 Jun 2025 (अपडेटेड: 03 Jun 2025, 05:15 PM)

Ayodhya News: अयोध्या जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां दिनेश वर्मा नामक शख्स की उसी के परिवार के सदस्य ने निर्मम हत्या कर दी. जानें क्या है पूरा मामला?

Ayodhya Crime News

Ayodhya Crime News

Google CTA

Ayodhya Crime News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले स्थित बीकापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जानकारी मिली है कि बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर गांव में पारिवारिक रंजिश और जमीन के बंटवारे को लेकर खूनी संघर्ष में 24 वर्षीय युवक दिनेश कुमार वर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हैवानियत की हदें पार करते हुए शव के 6 टुकड़े कर दिए गए. घटना की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. 

यह भी पढ़ें...

अब तक क्या सामने आया?

घटना बीती रात (सोमवार) करीब डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है. मृतक दिनेश वर्मा घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रहा था. तभी उसी के परिवार के सदस्य अशोक कुमार वर्मा और तीन अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. पिता राजकुमार वर्मा का आरोप है कि हमलावरों ने बेहद निर्ममता से बेटे को टुकड़ों में काट डाला. सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया.
मृतक दिनेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था. 

हत्या के बाद आरोपी परिवार सहित फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अशोक वर्मा अपने परिवार संग घर छोड़कर फरार हो गया है. बीकापुर पुलिस और जिले की फोर्स ने मौके पर डेरा डाल दिया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश में टीम गठित कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम के आईटी मैनेजर ने रची खुद के लापता होने की साजिश और अयोध्या की धर्मशाला में छिप कर रहा था ये काम