Jhansi Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रहने वाले युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर आया है. सेवा संकल्प अभियान और यूपी रोजगार मिशन के तहत 23 सितंबर 2026 को झांसी में बड़ा रोजगार मेला लगने वाला है. यह रोजगार मेला बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के गांधी सभागार परिसर में बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा.
ADVERTISEMENT
इस रोजगार मेले में देश की कई बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हो रही हैं. रोजगार मेले में चयनित होने वाले युवाओं को 35,000 रुपये तक हर महीने सैलरी मिलेगी. इस रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए कर चुके उम्मीदवार भी शामिल हो सकते हैं.
1900 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती
इस रोजगार मेले को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की तरफ से आयोजित किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक इस मेले में देश की कई जानी-मानी कंपनियां भर्ती के लिए आ रही हैं,जो 1900 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती करेंगी. इससे जिले के बेरोजगार युवाओं को अच्छी सैलरी के साथ शानदार नौकरी मिलने का अच्छा अवसर है.
नौकरी के लिए क्या है योग्यता
इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिये उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से लेकर 40 साल के बीच में होनी चाहिए. जिन युवाओं ने हाईस्कूल (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं), ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक (B.Tech) या एमबीए (MBA) किया है, वह इस मेले में शामिल होकर अपने लिए नौकरी ढूंढ सकते हैं. इसके अलावा कंप्यूटर की अच्छी जानकारी रखने वाले युवा भी इसमें शामिल हो सकते हैं.
योग्यता के अनुसार मिलेगी अच्छी सैलरी
झांसी में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में आने वाली कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार उम्मीदवारों का चयन करेंगी. जिन भी युवाओं को नौकरी मिलेगी, उन्हें उनके पद और शैक्षणिक योग्यता के अनुसार हर महीने 10,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक हर महीने सैलरी मिलेगी.
घर बैठे ऐसे करें फ्री रजिस्ट्रेशन
इस रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले रोजगार संगम की वेबसाइट (http://rojgaarsangam.up.gov.in) पर जाकर अपना फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. उम्मीदवारों को रोजगार मेले में अपने साथ सभी जरूर दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा. इसके अलावा, मेले से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: यूपी में 10वीं पास के लिए आई नौकरी, ₹12000 से लेकर ₹35000 तक हर महीने मिलेगी शानदार सैलरी
ADVERTISEMENT











