अयोध्या के प्रदीप और शिवानी सुहागरात मनाने गए मगर सुबह रूम में ही मिली बॉडी, क्या हुआ दोनों के साथ?

Ayodhya Crime News: अयोध्या में सुहागरात मनाने गए दुल्हा-दुल्हन की कमरे में लाश मिली है. जानिए ये पूरा मामला.

Ayodhya Crime News

मयंक शुक्ला

• 02:17 PM • 09 Mar 2025

follow google news

Ayodhya Crime News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 7 मार्च को शादी हुई. दुल्हन विदा होकर दूल्हे के घर आई. दुल्हन का स्वागत हुआ और फिर दोनों सुहागरात मनाने कमरे में चले गए. मगर सुबह होने पर भी दोनों में से कोई कमरे से बाहर नहीं आया. पहले परिजनों ने आवाज दी. मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया. फिर काफी देर बाद जब परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने गेट तोड़ डाला. अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया.

यह भी पढ़ें...

दरअसल बेड पर दुल्हन का शव पड़ा हुआ था तो दूसरी तरफ दूल्हे का शव फंदे से लटका मिला था. ये देख परिजनों में कोहराम मच गया. दोनों को फौरन अस्पताल ले जाया गया. मगर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सुहागरात की रात दोनों के साथ आखिर हुआ क्या? ये फिलहाल रहस्य बना हुआ है.

अयोध्या में ये क्या हुआ? 

ये पूरा मामला कैंट के सहादतगंज मुरावन टोला से सामने आया है. यहां रहने वाले प्रदीप की शिवानी के साथ 7 मार्च के दिन शादी हुई. शादी काफी धूमधाम से हुई. 8 मार्च की सुबह दुल्हन अपने ससुराल आई. खूब जश्न हुआ और दुल्हन का स्वागत किया गया. 

9 मार्च यानी आज रिसेप्शन था. सभी लोग रिसेप्शन की तैयारियों में जुटे हुए थे. 8 मार्च की रात प्रदीप और शिवानी सुहागरात मनाने के लिए कमरे में चले गए. मगर 9 मार्च की सुबह दोनों में से कोई अपने कमरे से बाहर नहीं आया. जब दरवाजा तोड़ा गया तो दुल्हन का शव बेड पर पड़ा था तो वहीं दूल्हा प्रदीप का शव फंदे से लटका हुआ था.

ये देख परिजनों में हाहाकार मच गया. दुल्हन पक्ष के लोग भी फौरन चले आए. मामले से क्षेत्र में सनसनी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.