Ayodhya Ram Darbar VIP Pass: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था को और आसान बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव किया गया है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम दरबार के दर्शन को लेकर चल रही विशेष पास व्यवस्था को समाप्त कर दिया है. अब श्रद्धालुओं को राम दरबार के दर्शन के लिए अलग से कोई VIP या विशेष पास बनवाने की जरूरत नहीं होगी. नई व्यवस्था के तहत भक्त सामान्य दर्शन की कतार में शामिल होकर पहले रामलला के दर्शन करेंगे और इसके बाद मंदिर की प्रथम मंजिल पर स्थित राम दरबार के दर्शन भी कर सकेंगे. इस बदलाव से श्रद्धालुओं को अतिरिक्त अनुमति और औपचारिकताओं से राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT
सामान्य कतार से रामलला के दर्शन
नई व्यवस्था के मुताबिक श्रद्धालुओं को पहले सामान्य दर्शन कतार के जरिए रामलला के दर्शन करने होंगे. इसके बाद वे सीधे मंदिर की पहली मंजिल पर जाकर राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे. इसके लिए किसी अलग अनुमति, विशेष पास या अतिरिक्त प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी. ट्रस्ट की ओर से यह बदलाव श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि दर्शन की प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा सरल और सुगम हो सके. अब राम दरबार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अलग से पास हासिल करने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.
पहले सीमित पास से मिलते थे दर्शन
अब तक राम दरबार के दर्शन सीमित संख्या में जारी किए जाने वाले विशेष पास के जरिए कराए जाते थे. इस कारण हर श्रद्धालु को राम दरबार के दर्शन का अवसर नहीं मिल पाता था. ट्रस्ट ने अब इस विशेष पास प्रणाली को पूरी तरह खत्म करने का फैसला किया है. नई व्यवस्था का मकसद अधिक से अधिक भक्तों को बिना अतिरिक्त औपचारिकताओं के राम दरबार के दर्शन का अवसर देना है. ट्रस्ट की इस नई व्यवस्था से राम मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रक्रिया और अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT











