Raebareli Mandi Bhav: रायबरेली में अदरक के भाव बेकाबू, चाय की चुस्कियों पर लगाम, रसोई का बदला गणित

Newzo

• 10:10 AM • 05 Aug 2026

Raebareli Mandi Rate 5 August 2026: रायबरेली में सब्जियों के साथ अदरक की कीमतों ने भी लोगों की जेब पर बड़ा असर डाला है. हरी सब्जियां पहले ही महंगी थीं, अब अदरक के बढ़े दामों से चाय और रोजमर्रा के खाने का स्वाद भी प्रभावित हो रहा है. गृहिणियों का कहना है कि रसोई चलाना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है.

 रायबरेली में अदरक के भाव बेकाबू, चाय की चुस्कियों पर लगाम, रसोई का बदला गणित

रायबरेली में अदरक के भाव बेकाबू, चाय की चुस्कियों पर लगाम, रसोई का बदला गणित

Google CTA

Raebareli Mandi Rate 5 August 2026: आसमान छूती सब्जियों की कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है. हरी सब्जियों के दामों में आई बेतहाशा तेजी के कारण किचन से हरियाली गायब होती दिख रही है. हालत यह है कि लोगों की थाली में हरी सब्जियां बेहद कम मात्रा में नजर आ रही हैं, जिससे आम जनता और गृहिणियां बेहद परेशान हैं.

यह भी पढ़ें...

​चटनी बनाना भी हुआ मुश्किल

सब्जियों की कीमतों में हुई इस अस्थिरता ने न सिर्फ परिवारों के खाने का जायका बिगाड़ दिया है, बल्कि दैनिक उपयोग की चीजों को भी पहुंच से दूर कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तो टमाटर और मिर्च की चटनी बनाना भी जेब पर भारी पड़ रहा है. लहसुन की कड़वाहट (महंगाई) ने पहले से ही आम आदमी का रंग उड़ा रखा था, अब चटनी में पड़ने वाली अन्य सामग्रियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं.

​अदरक की रंगत ने कम की चाय की चुस्कियां

सब्जियों के साथ-साथ अदरक की बढ़ी कीमतों का असर चाय के शौकीनों पर भी साफ देखने को मिल रहा है. अदरक महंगा होने के कारण चाय की चुस्कियों पर भी लगाम लग गई है.

​बढ़ती महंगाई के इस दौर में अगर यह कहा जाए कि सब्जियों के तीखे तेवरों ने आम आदमी की थाली से पौष्टिकता और स्वाद दोनों छीन लिया है, तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी. गृहिणियों का कहना है कि हर दिन रसोई चलाना एक चुनौती बनता जा रहा है.