Raebareli News : रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Newzo

• 10:34 AM • 05 Aug 2026

Raebareli Crime News: रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है. जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचना देकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Google CTA

Raebareli Crime News: जिला कारागार में बंद एक सजायाफ्ता कैदी की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. कैदी की पहचान सुग्गन (51) निवासी धरौरा, थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है. वह हत्या के मामले में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था.

यह भी पढ़ें...

​जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 8:30 बजे बंदी सुग्गन अचानक अचेत होकर गिर पड़ा. जेल के चिकित्सकों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. बंदी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण दिल का दौरा पड़ना माना जा रहा है.

​ *2011 के मामले में मिली थी सजा*
​मृतक सुग्गन के खिलाफ वर्ष 2011 में रायबरेली के सलोन थाने में हत्या का मामला दर्ज हुआ था. न्यायालय द्वारा 28 जनवरी 2025 को उसे आजीवन कारावास और ₹60,000 जुर्माने की सजा सुनाई गई थी. सजा सुनाए जाने के बाद से ही वह जिला कारागार में बंद था. जेल प्रशासन ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है और आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है.