Amethi Crime : अंकित हत्याकांड, दो बच्चों को लेकर ससुराल पहुंची पत्नी, फूट-फूटकर बोली- 'सुखई यादव को फांसी या गोली मारो

Newzo

• 10:29 AM • 05 Aug 2026

Amethi Crime News: अमेठी के चर्चित अंकित कश्यप हत्याकांड में घटना के तीसरे दिन पत्नी श्वेता यादव दो छोटे बच्चों के साथ ससुराल पहुंचीं. पति को याद कर वह फूट-फूटकर रो पड़ीं. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी सजा की मांग की. पुलिस सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

अंकित हत्याकांड, दो बच्चों को लेकर ससुराल पहुंची पत्नी, फूट-फूटकर बोली- 'सुखई यादव को फांसी या गोली मारो

अंकित हत्याकांड, दो बच्चों को लेकर ससुराल पहुंची पत्नी, फूट-फूटकर बोली- 'सुखई यादव को फांसी या गोली मारो

Google CTA

Amethi Crime News: अमेठी के गौरीगंज के चर्चित अंकित कश्यप हत्याकांड में आज सुबह एक बार फिट गमगीन माहौल हो जब घटना के तीसरे दिन मृतक की पत्नी श्वेता यादव अपने दो छोटे बच्चों के साथ ससुराल पहुंचीं. बिलखते हुए श्वेता ने कहा कि पति के हत्यारों को कठोरतम सजा मिले. उन्होंने मुख्य आरोपी सुखई यादव के लिए फांसी या पुलिस मुठभेड़ में गोली मारने की मांग की. फिलहाल इस जघन्य हत्याकांड. मामले में पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें...

अमेठी में अंतरजातीय विवाह की रंजिश में हुई अंकित कश्यप की हत्या के मामले में बुधवार को मृतक की पत्नी के ससुराल पहुंचने से माहौल एक बार फिर भावुक हो गया. गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-17 पूरे बान सिंह निवासी 22 वर्षीय अंकित कश्यप की सोमवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. 

आरोप है कि पड़ोसी सुखई यादव और उसके परिजनों ने पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नही हत्यारो ने उसकी दोनो आंखों को फोड़ते हुए गुप्तांग को भी काट दिया था. घटना के तीसरे दिन बुधवार सुबह अंकित की पत्नी श्वेता यादव अपने दो छोटे बच्चों के साथ दिल्ली से ससुराल पहुंचीं. ससुराल की दहलीज पर पहुंचते ही श्वेता फूट-फूट कर रो पड़ीं. उन्होंने कहा कि इस घटना ने उनका पूरा परिवार उजाड़ दिया है.

श्वेता ने कहा, "जिस बेरहमी से मेरे पति की हत्या की गई, उसी तरह दोषियों को भी सजा मिलनी चाहिए. मुख्य आरोपी सुखई यादव को फांसी दी जाए या पुलिस उसे मुठभेड़ में गोली मारे ऐसी सजा हो कि भविष्य में कोई इस तरह का जघन्य अपराध करने की हिम्मत न करे. उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और कानून पर पूरा भरोसा है. पीड़ित परिवार ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई. पुलिस के अनुसार मामले में सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. मुख्य आरोपी सुखई यादव को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था. 

घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विवेचना तेज कर जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके.