साइकिल से ताजमहल पहुंचे ASI कैलाशी के साथ अचानक क्या हुआ? गिरते ही होने लगी उल्टी और फिर हो गई मौत

यूपी तक

• 10:10 AM • 05 Aug 2026

आगरा के ताजमहल में ड्यूटी के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मंगलवार को 56 साल के कैलाशी दोपहर की शिफ्ट के लिए साइकिल से ताजमहल पहुंचे थे.

Taj Mahal ASI Kailashi Death News

Taj Mahal ASI Kailashi Death News

Google CTA

Taj Mahal ASI Kailashi Death: आगरा के ताजमहल में ड्यूटी के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. मंगलवार को 56 साल के कैलाशी दोपहर की शिफ्ट के लिए साइकिल से ताजमहल पहुंचे थे. वह पश्चिमी गेट से स्मारक के अंदर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद उन्हें उल्टी होने लगी. साथी कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें एम्बुलेंस से एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें...

पश्चिमी गेट पर अचानक बिगड़ी तबीयत

ताजमहल के प्रभारी कलंदर बिंद के अनुसार, कैलाशी 56 वर्ष के थे और आगरा के सिकंदरा इलाके में रहते थे. वह ताजमहल में तैनात थे और मंगलवार को अपनी दोपहर की शिफ्ट के लिए साइकिल से ड्यूटी पर आए थे. पश्चिमी गेट से स्मारक में प्रवेश करते समय अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. वह संभल पाते, इससे पहले ही गिर पड़े और उन्हें उल्टी होने लगी. आसपास मौजूद साथी कर्मचारियों ने तुरंत उनकी मदद की.

एम्बुलेंस से निजी अस्पताल ले गए साथी

कैलाशी की हालत देखकर साथी कर्मचारियों ने उन्हें एम्बुलेंस के जरिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी सामने आने के बाद ताजमहल में तैनात कर्मचारियों के बीच शोक का माहौल बन गया. हालांकि, कैलाशी की तबीयत अचानक किस वजह से बिगड़ी और उनकी मौत का वास्तविक कारण क्या था, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

ताजमहल प्रभारी ने बताया पूरा घटनाक्रम

ताजमहल के प्रभारी कलंदर बिंद ने बताया, 'कैलाशी अपनी दोपहर की शिफ्ट के लिए साइकिल से आए थे और ताजमहल के पश्चिमी गेट से अंदर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई. वे गिर पड़े और उन्हें उल्टी होने लगी. उनके साथी उन्हें एम्बुलेंस से एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मौत की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है.' फिलहाल मौत की वजह जानने के लिए आगे की जांच की जा रही है.

(आज तक के इनपुट से)