अयोध्या में आम्रपाली को बड़ा झटका देकर गए थे चोर, पर आखिरकार एक्ट्रेस का नसीब अच्छा निकला

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि एक होटल से उनका सामान चोरी हो गया था, जिसे पुलिस…

यूपी तक

• 07:10 AM • 25 Nov 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने अयोध्या में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि एक होटल से उनका सामान चोरी हो गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है.

आजमगढ़ से भाजपा सांसद निरहुआ के साथ फिल्मों में दिखने वालीं आम्रपाली ने बताया कि सामान में जेवर-नकदी भी शामिल थी, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है.

आम्रपाली के अनुसार, पुलिस ने उनका सामान 24 घंटे के अंदर बरामद किया है और उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका एक-एक सामान उन्हें वापस मिल जाएगा.

आम्रपाली ने बताया कि होटल से जिस समय उनका सामान चोरी हुआ था, उस समय वह सो रही थीं.

बता दें कि पुलिस ने इस मामले में एक पिता और पुत्र को पकड़ा है, जिनके पास से सारा सामान बरामद हुआ है.

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर पता चला है कि आरोपियों ने होटल के कई दरवाजे खटखटाए थे, इत्तेफाक से आम्रपाली का दरवाजा खुला और उन्होंने चोरी कर ली.

बकौल आम्रपाली, “उम्मीद नहीं थी इतनी जल्दी कार्रवाई होगी…मैं मुख्यमंत्री योगी जी का भी धन्यवाद देना चाहतीं हूं, उन्हीं के नेतृत्व में सब इतना अच्छा हो रहा है.”

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें