Siddharth Shukla 10th Marksheet: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है. 10वीं की बोर्ड परीक्षा में अमेठी के सिद्धार्थ शुक्ला ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है. सिद्धार्थ शुक्ला सेपियन स्कूल के स्टूडेंट हैं. उनकी इस कामयाबी से घर वालों के साथ-साथ स्कूल के टीचर्स भी काफी खुश हैं.
ADVERTISEMENT
अमेठी के सेपियन स्कूल के छात्र सिद्धार्थ शुक्ला शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं. उनकी इस बड़ी कामयाबी के पीछे उनके परिवार का शैक्षणिक और अनुशासित माहौल रहा है. सिद्धार्थ के पिता नीरज शुक्ला एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. वहीं उनके दादा धर्मेंद्र शुक्ला पेशे से अधिवक्ता हैं. सिद्धार्थ ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने टीचर्स के मार्गदर्शन और पिता व दादाजी के निरंतर प्रोत्साहन को दिया है.
गायत्री नगर में जश्न का माहौल
परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही सिद्धार्थ के 94.8 प्रतिशत अंकों की सूचना मिली अमेठी के गायत्री नगर स्थित उनके आवास पर जश्न शुरू हो गया. परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी बांटी. पिता नीरज शुक्ला ने बताया कि सिद्धार्थ ने परीक्षा के दौरान कड़ी मेहनत की थी और उन्हें पूरा विश्वास था कि वह बेहतर परिणाम हासिल करेगा.
ADVERTISEMENT









