तेज रफ्तार पीआरवी बनी कहर, दीवार तोड़ते हुए ऑफिस में घुसी पुलिस की गाड़ी...

यूपी तक

• 05:08 PM • 23 May 2026

Agra PRV accident: आगरा के एतमादपुर क्षेत्र में यूपी पुलिस की पीआरवी गाड़ी (PRV 6159) अनियंत्रित होकर कोल्ड स्टोरेज की दीवार तोड़ते हुए ऑफिस में घुस गई.

Google CTA

Agra PRV accident: आगरा के एतमादपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार यूपी पुलिस की पीआरवी गाड़ी का कहर देखने को मिला. पीआरवी 6159 अचानक बेकाबू होकर कोल्ड स्टोरेज की दीवार तोड़ते हुए सीधे ऑफिस के अंदर घुस गई. यह घटना गर कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जहां अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गोली जैसी रफ्तार में दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई. लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर यह सब अचानक कैसे हो गया.

यह भी देखें...

हादसे में ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों में दहशत फैल गई. गाड़ी के टकराने से कोल्ड स्टोरेज की दीवार पूरी तरह टूट गई और पीआरवी का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना में दो मुनीम समेत लगभग तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस टीम भी तुरंत पहुंच गई. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीआरवी गाड़ी अचानक बेकाबू होकर कोल्ड स्टोरेज के ऑफिस में कैसे घुसी. सोशल मीडिया पर भी यह घटना तेजी से वायरल हो रही है और लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि इतनी तेज रफ्तार में पुलिस की गाड़ी कैसे नियंत्रण खो बैठी.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में बंद फ्लैट से आई तेज बदबू ने खोला खौफनाक राज, अंदर इस हाल में मिले दो बुजुर्ग