आगरा की अटलपुराम टाउनशिप में आज से प्लॉट खरीदने की ऑनलाइन बुकिंग होगी शुरू, इस दाम पर मिलेंगे यहां Plots

अरविंद शर्मा

• 08:52 AM • 08 Aug 2025

Agra ADA Atalpuram Township News: आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप योजना में प्लॉट खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया आज यानी 8 अगस्त से शुरू हो रही है.

Agra Atalpuram township

Agra Atalpuram township

Google CTA

Agra ADA Atalpuram Township News: आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप योजना का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा चुका है. यह योजना लगभग 340 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी. आपको लेटेस्ट अपडेट देते हुए बता दें कि इस योजना में प्लॉट खरीदने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हो रही है. आवेदन सिर्फ जनहित पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. आवेदन के साथ 1100 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा.

यह भी पढ़ें...

योजना से 50000 लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद 

जानकारी दे दें कि अटलपुराम टाउनशिप में 1430 आवासीय भूखंड, 18 ग्रुप हाउसिंग, स्कूल, अस्पताल, होटल, बैंक, पुलिस चौकी और कन्वेंशन सेंटर जैसी सुविधाओं का निर्माण प्रस्तावित है. योजना को कुल 2242 करोड़ रुपये में विकसित किया जा रहा है, जिससे लगभग 50000 लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है. 

ये होंगी प्लॉट की कीमतें

  • आवासीय प्लॉट: 29500 रुपये प्रति वर्ग मीटर
  • वाणिज्यिक भूखंड: 59000 रुपये प्रति वर्ग मीटर
  • सार्वजनिक उपयोग (सड़क, पार्क आदि): 4250 रुपये प्रति वर्ग मीटर

क्या है पात्रता और आवेदन प्रक्रिया?

  1. आवेदन केवल ADA के जनहित पोर्टल से ही किया जा सकेगा.
  2. आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC, पूर्व सैनिक, वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग आदि) को प्लॉट मूल्य का 5% बतौर जमानत राशि देना होगा.
  3. सामान्य वर्ग के लोगों को 10% जमानत राशि जमा करनी होगी.
  4. प्लॉट का आवंटन खुली लॉटरी प्रणाली से किया जाएगा.

गौरतलब है कि अब तक इस योजना के लिए 154 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 92 को मंजूरी मिल चुकी है. बाकी 62 आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है. 

ये भी पढ़ें: आगरा की अटलपुरम टाउनशिप में जो होटल बनेगा उससे दिखेगा ताजमहल! लेटेस्ट डिटेल्स जानिए