पहले करो ये काम तभी आगे... आगरा में सुहागरात पर दुल्हन ने रखी ऐसी शर्त की दूल्हे के उड़ गए होश

नितिन उपाध्याय

13 Apr 2026 (अपडेटेड: 13 Apr 2026, 03:33 PM)

आगरा में एक दुल्हन पर सुहागरात पर 90 लाख रुपये मांगने और मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों को गैस लाइन के जरिए जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगा है. पुलिस जांच जारी है.

Agra News

Agra News

Google CTA

आगरा में एक डॉक्टर परिवार के साथ हुई खौफनाक वारदात ने सबको हैरान कर दिया है. आरोप है कि शादी की पहली ही रात एक दुल्हन ने अपने पति से 90 लाख रुपये की मांग की. जब परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने से मना किया, तो विवाद इस कदर बढ़ा कि मामला अब कोर्ट के आदेश पर एफआईआर तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें...

90 लाख रुपये मिले तो ही खुलेगा घूंघट

शिकायतकर्ता डॉक्टर मुस्कान सिंह के मुताबिक, उनके भाई की शादी 29 अप्रैल 2025 को हाथरस की रहने वाली कल्पना से हुई थी. आरोप है कि सुहागरात के दौरान ही दुल्हन ने पति के सामने शर्त रख दी कि उसे 90 लाख रुपये चाहिए, उसके बाद ही वह घूंघट उठाएगी और आगे की रस्में निभाएगी. इस अजीबोगरीब मांग से ससुराल पक्ष सन्न रह गया. पैसे न मिलने पर दुल्हन कथित तौर पर गहने लेकर मायके चली गई.

क्या है जिंदा जलाने वाली साजिश?

पीड़ित परिवार का आरोप है कि विवाद यहीं नहीं थमा. जुलाई 2025 में परिवार को धमकाया गया और 3 सितंबर 2025 को व्हाट्सएप के जरिए बैंक डिटेल्स भेजकर पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया. आरोप है कि 25 मार्च 2026 को दुल्हन अपने 7-8 परिजनों के साथ ससुराल पहुँची और घर के बाहर ताला लगा दिया. पीड़ितों का दावा है कि आरोपियों ने पीएनजी (PNG) गैस लाइन से छेड़छाड़ की ताकि पूरे परिवार को जिंदा जलाया जा सके.

घटना के वक्त डरे हुए परिवार ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया, जिसके बाद पुलिस ने ताला खुलवाकर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला. परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने शुरू में कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उन्हें अदालत की शरण लेनी पड़ी.

FIR के बाद जांच में जुट गई है पुलिस

कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद अब आगरा के थाना जगदीशपुरा में दुल्हन और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और गैस लाइन से छेड़छाड़ व जबरन वसूली जैसे गंभीर आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है.