कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं और आम रेल यात्रियों के लिए उत्तर रेलवे ने दिल्ली जंक्शन से शामली के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन की सेवा का विस्तार सीधे हरिद्वार तक कर दिया है.
ADVERTISEMENT
इस फैसले से दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों से कांवड़ लेकर निकलने वाले भक्तों को काफी सहूलियत मिलने वाली है. ट्रेन के चलने की तारीखों से लेकर इसके नए स्टेशनों की टाइमिंग में कई बदलाव हुए हैं.
कब से कब तक चलेगी ट्रेन?
उत्तर रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 64033 दिल्ली जंक्शन - हरिद्वार मेमू पैसेंजर का विस्तार 29 जुलाई 2026 से 13 अगस्त 2026 तक रहेगा. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 64034 हरिद्वार - दिल्ली जंक्शन मेमू पैसेंजर 30 जुलाई 2026 से 14 अगस्त 2026 तक चलाई जाएगी.
क्या रहेगा ट्रेनों का समय और रूट?
दिल्ली जंक्शन से शामली के बीच ट्रेन की समय सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यह पहले की तरह ही चलेगी. शामली के आगे इसका टाइम टेबल कुछ इस प्रकार रहेगा:
- दिल्ली से हरिद्वार (64033): ट्रेन दिल्ली जंक्शन से शाम 16:25 बजे रवाना होकर 19:00 बजे शामली पहुंचेगी. शामली से 19:05 बजे छूटकर यह थान भवन (19:38), ननौता (19:47), टपरी (20:30), रुड़की (21:25), ज्वालापुर (22:40) होते हुए रात 23:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.
- हरिद्वार से दिल्ली (64034): वापसी में यह ट्रेन हरिद्वार से तड़के 04:00 बजे रवाना होगी. इसके बाद ज्वालापुर (04:10), रुड़की (05:00), टपरी (05:50), ननौता (06:18), थान भवन (06:25) होते हुए सुबह 06:55 बजे शामली पहुंचेगी. शामली से सुबह 07:00 बजे छूटकर यह सुबह 10:10 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी.
इसके अलावा ट्रेन रास्ते में सिलावर, हिंद, उस्मानपुर देहात हाल्ट, हरहड़ फतेहपुर, थाना भवन टाउन, सोना अर्जुनपुर, रामपुर मनिहारान, भंकाला हाल्ट, जंदेड़ा हाल्ट और मनानी जैसे छोटे स्टेशनों पर भी ठहरेगी.
ADVERTISEMENT











