UP PCS Transfer List: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. शासन ने 41 पीसीएस (PCS) अधिकारियों का तबादला कर दिया है.
ADVERTISEMENT
इस नई ट्रांसफर लिस्ट में कई जिलों के उपजिलाधिकारी (SDM), नगर मजिस्ट्रेट और अपर जिलाधिकारी (ADM) स्तर के अफसर शामिल हैं. लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है.
लखनऊ और वाराणसी समेत इन शहरों में बदलाव
महेंद्र कुमार सिंह को विशेष कार्याधिकारी, अयोध्या विकास प्राधिकरण से हटाकर नगर मजिस्ट्रेट, वाराणसी बनाया गया है. ज्ञानचन्द्र गुप्ता (नगर मजिस्ट्रेट, लखनऊ) का स्थानांतरण अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बस्ती के पद पर किया गया है.
जगमोहन गुप्ता (उपजिलाधिकारी, एटा) अब लखनऊ के नए नगर मजिस्ट्रेट होंगे. लालता प्रसाद शाक्य को अपर जिलाधिकारी (वि/रा), एटा से मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
नोएडा, मेरठ और गौतमबुद्धनगर में नई तैनातियां
अरुण कुमार सिंह (अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल) को अपर जिलाधिकारी (भू/अ), गौतमबुद्धनगर बनाया गया है. नवीन कुमार श्रीवास्तव (नगर मजिस्ट्रेट, मेरठ) को अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल के पद पर भेजा गया है.
पंकज दीक्षित (उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ - संबद्ध मुख्यमंत्री कार्यालय) को नगर मजिस्ट्रेट, मेरठ की अहम जिम्मेदारी दी गई है. अशोक कुमार शर्मा (विशेष कार्याधिकारी, नोएडा) को प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ नियुक्त किया गया है.
कानपुर, गोरखपुर और विकास प्राधिकरणों में फेरबदल
संजीव कुमार दीक्षित (उपजिलाधिकारी, कानपुर नगर) को विशेष कार्याधिकारी, गोरखपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है. हर्ष चावला (स्थानान्तरणाधीन उपजिलाधिकारी, शाहजहांपुर) को विशेष कार्याधिकारी, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के पद पर भेजा गया है. चन्द्र प्रकाश पाठक (अपर नगर आयुक्त, वृंदावन) अब अपर जिलाधिकारी (वि/रा), एटा का पद संभालेंगे.
एसडीएम (SDM) स्तर पर हुए तबादले
राज्य के विभिन्न तहसील स्तरों पर भी प्रशासनिक कसावट देखने को मिली है. सुशांत श्रीवास्तव (औरैया) को बागपत, राजेश कुमार वर्मा (अलीगढ़) को चंदौली, और राकेश कुमार जयंत को मुरादाबाद का नया उपजिलाधिकारी (SDM) बनाया गया है.
अतुल कुमार सिंह को बलरामपुर से शाहजहांपुर तथा श्रीमती संध्या शर्मा को शाहजहाँपुर से जालौन स्थानांतरित किया गया है. सुश्री ज्योति सिंह (उपजिलाधिकारी, वाराणसी) का तबादला चित्रकूट किया गया है.
पूरी ट्रांसफर लिस्ट
उत्तर प्रदेश PCS अधिकारियों की तबादला सूची
| क्र. सं. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पद | नई तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | श्री महेंद्र कुमार सिंह | विशेष कार्याधिकारी, अयोध्या विकास प्राधिकरण | नगर मजिस्ट्रेट, वाराणसी |
| 2 | श्रीमती बिन्दु लता | उपजिलाधिकारी, जौनपुर | अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर |
| 3 | श्री संजय चावला | उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ | अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़ |
| 4 | श्री कुँवर पंकज | अपर जिलाधिकारी (वि/रा), महोबा | अपर आयुक्त, झाँसी मंडल |
| 5 | श्री इंद्र नन्दन सिंह | नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर | अपर जिलाधिकारी (वि/रा), महोबा |
| 6 | श्री महिपाल सिंह | प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ | नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर |
| 7 | श्री विनय कुमार मिश्र | उपजिलाधिकारी, चंदौली | प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ |
| 8 | श्री महेंद्र प्रताप | प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ | मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर |
| 9 | श्री राजेश कुमार | उपजिलाधिकारी, अम्बेडकरनगर | प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ |
| 10 | श्री सौजन्य कुमार विकास | विशेष कार्याधिकारी, राजस्व परिषद | उपजिलाधिकारी, बहराइच |
| 11 | श्री सुरेश कुमार | अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), हमीरपुर | सचिव, सहारनपुर विकास प्राधिकरण |
| 12 | श्री विजय सिंह | उपजिलाधिकारी, बरेली | अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), हमीरपुर |
| 13 | श्री शिव नारायण | अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बागपत | उपनिदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ |
| 14 | श्री देवेंद्र कुमार पाण्डेय | उपजिलाधिकारी, बलिया | अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बागपत |
| 15 | श्री संजय कुमार सिंह | नगर मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर | अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गोंडा |
| 16 | श्री जगदंबिका प्रसाद पाण्डेय | विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, झाँसी | नगर मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर |
| 17 | श्री विजय वर्धन तोमर | नगर मजिस्ट्रेट, पीलीभीत | अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मेरठ |
| 18 | श्री प्यारे लाल मौर्य | विशेष कार्याधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण | नगर मजिस्ट्रेट, पीलीभीत |
| 19 | श्री अरुण कुमार सिंह | अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल | अपर जिलाधिकारी (भू/अ), गौतमबुद्धनगर |
| 20 | श्री नवीन कुमार श्रीवास्तव | नगर मजिस्ट्रेट, मेरठ | अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल |
| 21 | श्री पंकज दीक्षित | उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ (सम्बद्ध मा. मुख्यमंत्री कार्यालय) | नगर मजिस्ट्रेट, मेरठ |
| 22 | श्री सत्या प्रकाश सिंह द्वितीय | अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मेरठ | अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल |
| 23 | श्रीमती सुनिता कुमारी | उपजिलाधिकारी, अमरोहा | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वृंदावन |
| 24 | श्री त्रिभुवन | अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बदायूं | अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल |
| 25 | श्री महेंद्र कुमार श्रीवास्तव | प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ | अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बदायूं |
| 26 | श्री अशोक कुमार शर्मा | विशेष कार्याधिकारी, नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण | प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ |
| 27 | श्री प्रतिपाल चौहान | अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बस्ती | अपर आयुक्त, विंध्याचल मंडल |
| 28 | श्री ज्ञानचन्द्र गुप्ता | नगर मजिस्ट्रेट, लखनऊ | अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बस्ती |
| 29 | श्री जगमोहन गुप्ता | उपजिलाधिकारी, एटा | नगर मजिस्ट्रेट, लखनऊ |
| 30 | श्री लालता प्रसाद शाक्य | अपर जिलाधिकारी (वि/रा), एटा | मुख्य राजस्व अधिकारी, प्रयागराज |
| 31 | श्री चन्द्र प्रकाश पाठक | अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वृंदावन | अपर जिलाधिकारी (वि/रा), एटा |
| 32 | सुश्री ज्योति सिंह | उपजिलाधिकारी, वाराणसी | उपजिलाधिकारी, चित्रकूट |
| 33 | श्री हर्ष चावला | स्थानान्तरणाधीन उपजिलाधिकारी, शाहजहाँपुर | विशेष कार्याधिकारी, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण |
| 34 | श्री संजीव कुमार दीक्षित | उपजिलाधिकारी, कानपुर नगर | विशेष कार्याधिकारी, गोरखपुर विकास प्राधिकरण |
| 35 | श्री सुशांत श्रीवास्तव | उपजिलाधिकारी, औरैया | उपजिलाधिकारी, बागपत |
| 36 | श्री राजेश कुमार वर्मा | उपजिलाधिकारी, अलीगढ़ | उपजिलाधिकारी, चंदौली |
| 37 | श्री राकेश कुमार जयंत | स्थानान्तरणाधीन उपजिलाधिकारी, देवरिया | उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद |
| 38 | श्री अरुण कुमार गिरि | उपजिलाधिकारी, भदोही | उपजिलाधिकारी, गाजीपुर |
| 39 | श्री रामवीर सिंह | उपजिलाधिकारी, कुशीनगर | सहायक नगर आयुक्त, मुरादाबाद नगर निगम |
| 40 | श्री अतुल कुमार सिंह | उपजिलाधिकारी, बलरामपुर | उपजिलाधिकारी, शाहजहांपुर |
| 41 | श्रीमती संध्या शर्मा | उपजिलाधिकारी, शाहजहांपुर | उपजिलाधिकारी, जालौन |
ADVERTISEMENT











