आगरा में देवर भोला को हो गया भाभी से इश्क! फिर बड़े भाई को ही लगा दिया ठिकाने, अब सामने आई संबंध वाली बात

Agra Murder Case: आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते बड़े भाई सोलू की उसके छोटे भाई और पत्नी ने मिलकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया गया.

UP Tak

नितिन उपाध्याय

• 12:32 PM • 20 Jun 2026

follow google news

Agra Murder Case: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. इस मामले को सुनके किसी भी आम इंसान का रिश्तों पर से  विश्वास उठ सकता है. बता दें कि आगरा में अवैध संबंधों के चलते एक छोटा भाई अपने ही बड़े भाई की जान का दुश्मन बन बैठा. आरोप है कि उसने अपनी सगी भाभी के साथ मिलकर अपने ही बड़े भाई की बेरहमी से हत्या करदी. दोनों यहीं नहीं रुके और इसके बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव को पास के एक खेत में फेंक दिया. हालांकि पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी को महज 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

यह भी पढ़ें...

खेत में मिला था लहूलुहान शव

यह पूरा मामला आगरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के सुल्तानपुरा इलाके का है. बुधवार को यहां एक खेत के किनारे स्थानीय लोगों को एक अज्ञात शव पड़ा हुआ दिखाई दिया. शव पर गंभीर चोटों के निशान थे जिससे साफ था कि उसकी हत्या की गई थी और उसके बाद शव को ठिकाने लगाया गया था.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमित (उर्फ सोलू) के रूप में हुई. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सिटी अली अब्बास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारों को पकड़ने के लिए पुलिस की 5 अलग-अलग टीमों का गठन किया. 

शादी के बाद देवर-भाभी के बीच बन गए थे अवैध संबंध

पुलिस की शुरुआती जांच में जो कड़वी सच्चाई सामने आई. पुलिस के अनुसार, मृतक अमित की शादी महज 3 महीने पहले ही खुशी नाम की युवती से हुई थी. शादी के बाद खुशी अपने पति अमित और देवर भोला के साथ एक ही घर में रहने लगी. इसी दौरान खुशी और उसके देवर भोला के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए. कुछ समय बाद अमित को अपनी पत्नी और सगे भाई के इस नाजायज रिश्ते की भनक लग गई. इसके बाद अमित ने जब इसका कड़ा विरोध किया तो दोनों प्रेमियों ने उसे अपने रास्ते से हटाने का खौफनाक मंसूबा तैयार कर लिया. 

बेरहमी से की अमित की हत्या

साजिश के तहत खुशी और भोला ने मिलकर अमित पर हमला बोल दिया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने रात के अंधेरे में शव को घर के पास के ही एक खेत में ले जाकर फेंक दिया. 

सीसीटीवी और सर्विलांस ने खोला राज

भले ही आरोपी खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच के आगे उनकी चालाकी ज्यादा देर नहीं टिकी. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस की मदद से पुख्ता सबूत जुटाए. जब इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने देवर भोला और पत्नी खुशी से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. 

डीसीपी सिटी अली अब्बास ने कही ये बात 

पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी से मिले अहम सुरागों के दम पर महज 24 घंटे में इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया है. आरोपी पत्नी और देवर ने अवैध संबंधों का विरोध करने पर इस वारदात को अंजाम दिया था. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी के बीच योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उतरे शंकराचार्य, जानिए क्या बोले?