मायावती के एक्शन के बाद आकाश आनंद ने फोन से क्या डिलीट कर दिया? अचानक से गायब!

कुमार अभिषेक

• 06:01 PM • 11 Sep 2026

मायावती की कार्रवाई के बाद आकाश आनंद के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. पार्टी पद से हटाए जाने के बाद सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपने मोबाइल से एक्स (ट्विटर) अकाउंट हटा दिया है और फिलहाल राजनीतिक गतिविधियों से भी दूरी बनाए हुए हैं.

UP Tak
Google CTA

बीएसपी में आकाश आनंद पर मायावती की कार्रवाई के बाद अब उनका अगला कदम चर्चा में है. पार्टी से पदमुक्त किए जाने के बाद आकाश आनंद ने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली है. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने मोबाइल से अपना एक्स अकाउंट (ट्विटर) हटा दिया है.

यह भी पढ़ें...

आकाश आनंद के इस कदम को उनकी मौजूदा राजनीतिक स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है. पार्टी में कार्रवाई से पहले ही बसपा के कई बड़े नेताओं ने उन्हें अनफॉलो करना शुरू कर दिया था. अब पद से हटाए जाने के बाद आकाश ने खुद को सोशल मीडिया से भी अलग कर लिया है.

कार्रवाई के बाद बदला आकाश का सोशल मीडिया रुख

आकाश आनंद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे हैं. खासकर एक्स के जरिए वह लगातार राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रखते रहे हैं, लेकिन मायावती की कार्रवाई के बाद उनकी सोशल मीडिया मौजूदगी अचानक खत्म हो गई.

आकाश के ट्विटर अकाउंट हटाने से इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. हालांकि, आकाश की ओर से अपने सोशल मीडिया अकाउंट हटाने की वजह को लेकर अभी कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है.

क्या राजनीति से भी दूरी बनाएंगे आकाश?

आकाश आनंद के सोशल मीडिया से हटने के बाद अब सवाल है कि क्या वे फिलहाल राजनीति से भी दूरी बनाए रखेंगे. सूत्रों के मुताबिक, आकाश इस समय खुद को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रख रहे हैं.

मायावती ने आकाश को पार्टी के पद से हटाने के साथ उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं, आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक संन्यास के बाद भी मायावती का रुख नरम नहीं हुआ है.

अखिलेश के बयान से बढ़ी सियासी चर्चा

इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान भी चर्चा में है. आकाश आनंद को सपा में शामिल किए जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा था, 'अगर तुम लेके आओगे तो ले लेंगे.' हालांकि, आकाश आनंद के सपा में जाने को लेकर अभी कोई संकेत नहीं है. फिलहाल उनका सोशल मीडिया से हटना ही सबसे ज्यादा चर्चा में है.

2027 से पहले आकाश के अगले कदम पर नजर

उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है. ऐसे समय में आकाश आनंद का बसपा से दूर होना पार्टी के लिए भी शॉकिंग माना जा रहा है. वे बसपा के युवा और प्रमुख चेहरों में रहे हैं और चुनावी प्रचार में भी सक्रिय रहे हैं.


इग्नोर करना पड़ा महंगा... 'एक्स' पर वो एक पोस्ट रीपोस्ट कर देते आकाश आनंद तो क्या मायावती कर देतीं माफ?