UPTak Baithak Logo

मायावती ने आकाश आनंद को निकाला पार्टी से बाहर, छोटे भाई ईशान ने दिया ये रिएक्शन

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर बसपा से बाहर कर दिया. ससुर अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद यह फैसला आया. आकाश के छोटे भाई ईशान आनंद ने मायावती के पोस्ट को रीपोस्ट कर उनका समर्थन किया.

ADVERTISEMENT

Mayawati with Akash and Ishan
Mayawati with Akash and Ishan
social share
Google CTA

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने फिर एक बार अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. मायावती ने कहा कि बुधवार को उन्होंने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी थी. उनके इस पोस्ट को आकाश आनंद ने रीपोस्ट तक नहीं किया. वहीं जब आज सुबह अशोक सिद्धार्थ ने सामाजिक और सियासी जीवन से संन्यास लेने का ऐलान किया तो उसके कुछ देर बाद ही मायावती ने अपने भतीजे आकाश को पार्टी से आउट कर दिया. मायावती ने कहा कि अगर आकाश को अपने कैरियर की चिंता होती तो वह उनके पोस्ट को कम से कम रीपोस्ट जरूर करते, जैसे वो पहले करते थे. बड़े भाई को पार्टी से निकाले जाने के बाद आकाश के छोटे भाई ईशान ने इसपर रिएक्शन दिया है.