यूपी की राजधानी में मेट्रो का होगा विस्तार, बनेंगे 10 नए कॉरिडोर, अब इस शहर तक जाएगी लखनऊ मेट्रो

अभय राठौर

11 Sep 2026 (अपडेटेड: 11 Sep 2026, 06:47 PM)

Lucknow Metro Expansion: राजधानी लखनऊ में मेट्रो के विस्तार का काम तेज हो गया है. शहर के लगभग सभी प्रमुख इलाकों को साल 2047 तक मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है. 

UP Tak

Lucknow Metro

Google CTA

Lucknow Metro Expansion: राजधानी लखनऊ में मेट्रो के विस्तार का काम तेज हो गया है. शहर के लगभग सभी प्रमुख इलाकों को साल 2047 तक मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. नए मेट्रो रूट पर ट्रेनों को चलाने और उन्हें खड़ा करने के लिए एक नया डिपो भी बनाया जाएगा. यह डिपो करीब 20 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा, जिसके लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है. जमीन खोजने के लिए अधिकारियों की एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है.

यह भी पढ़ें...

एलडीए वीसी ने बनाई खास कमेटी

मेट्रो डिपो के लिए सही जमीन खोजने के लिए एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार ने पांच अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है. इस कमेटी में अपर सचिव, वित्त नियंत्रक, मुख्य नगर नियोजक और मुख्य अभियंता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. वहीं, अधिशासी अभियंता मनोज सागर को इस समिति का संयोजक बनाया गया है. यह टीम सरकारी और अन्य उपलब्ध जमीनों की जानकारी जुटाकर मेट्रो के लिए सबसे अच्छी जगह का चुनाव करेगी.

दो किलोमीटर के दायरे में तलाश

नए डिपो के लिए ऐसी जमीन की तलाश की जा रही है, जिसे मेट्रो लाइन से बड़ी आसानी से जोड़ा जा सके. इसलिए प्रस्तावित नए मेट्रो रूट के एक से दो किलोमीटर के दायरे में ही जमीन देखी जा रही है. अधिकारियों ने अब तक तीन जगहों पर जमीन देखी है. डिपो बनाने के लिए कुल 20 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी.

बाराबंकी तक बढ़ेगा मेट्रो का दायरा

आने वाले सालों में उत्तर प्रदेश की राजधानी में मेट्रो का दायरा बढ़ाया जाएगा. नई योजना के तहत बाराबंकी, पीजीआई, सीतापुर रोड, आईआईएम रोड और इकाना स्टेडियम तक मेट्रो पहुंचेगी. इसके अलावा राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल, सुशांत गोल्फ सिटी और आशियाना समेत 10 से ज्यादा नए इलाकों को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने की पूरी तैयारी है.

डिपो में होगी पूरी खास व्यवस्था

इस नए मेट्रो डिपो में ट्रेनों को खड़ा करने के साथ-साथ कई अन्य काम भी होंगे. यहां ट्रेनों की रोज की सफाई, नियमित जांच, देखभाल और मरम्मत की पूरी व्यवस्था की जाएगी. सुविधाओं को देखते हुए डिपो का मेट्रो मार्ग के पास होना बहुत जरूरी है. एलडीए की कमेटी जमीन चुनने के बाद उसके कागजातों और मालिकाना हक की भी अच्छी तरह से जांच करेगी.

साल 2049 तक बनेंगे नए कॉरिडोर

साल 2049 तक लखनऊ में मेट्रो का बड़ा जाल बिछाने की तैयारी है. इसके तहत शहर में कई नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिनकी जानकारी इस प्रकार है.

  • कल्ली पश्चिम से आईआईएम रूट - 45 किलोमीटर
  • राजाजीपुरम से आईआईएम रूट - 18.42 किलोमीटर
  • चारबाग से कल्ली पश्चिम रूट - 13 किलोमीटर
  • इंदिरा नगर से सीजी सिटी रूट - 7.7 किलोमीटर
  • इंदिरा नगर से अनौरा कला रूट - 9.27 किलोमीटर
  • सीसीएस एयरपोर्ट से बंथरा रूट - 11 किलोमीटर
  • मुंशीपुलिया से जानकीपुरम रूट - 6.29 किलोमीटर
  • सीजी सिटी से एयरपोर्ट रूट - 19.8 किलोमीटर
  • कल्ली पश्चिम से मोहनलालगंज रूट - 06 किलोमीटर
  • अनौरा कला से बाराबंकी रूट - 14 किलोमीटर

यह भी पढ़ें: राजधानी-तेजस से लेकर वंदे भारत तक... अगले 3 दिन तक ये 120 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, कुछ कैंसिल तो कुछ का बदला रू