आगरा की अटलपुरम टाउनशिप में धुआंधार हो रही प्लॉट्स की बुकिंग, डिटेल जानिए और 8 सितंबर से पहले उठा लीजिए ये स्टेप

यूपी तक

• 03:19 PM • 13 Aug 2025

अटलपुरम टाउनशिप के आवासीय योजना में प्लॉट खरीदने के लिए बुकिंग 8 अगस्त से शुरु हो चुकी है. वहीं इसकी आखिरी तारीख 8 सितंबर है.

Agra Atalpuram Township

Agra Atalpuram Township

Google CTA

यह भी पढ़ें...

Agra Atalpuram Township:आगरा विकास प्राधिकरण के द्वारा बनाए जा रहे अटलपुरम टाउनशिप की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. यह योजना लगभग 340 एकड़ क्षेत्र में बनेगी जिसमें 1515 करोड़ रुपये खर्च होंगे. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, इस आवासीय योजना में प्लॉट खरीदने के लिए बुकिंग 8 अगस्त से शुरु हो चुकी है. वहीं इसकी आखिरी तारीख 8 सितंबर है. ऐसे में अगर आप इस टाउनशिप में प्लॉट खरीदनें का सपना देख रहे हैं तो इसके लिए जल्द आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इच्छुक आवेदकों को केवल ADA के जनहित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के साथ ₹1100 का शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा जो कि नॉन-रिफंडेबल होगा.

क्या होगी प्लॉट की कीमत?

बता दें कि अटलपुरम योजना में आवासीय प्लॉट की कीमत 29,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय कर दी गई है. वहीं सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित भूमि (सड़क, पार्क आदि) 4,250 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है और वाणिज्यिक भूखंड की कीमत 59,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है. एडीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद से अटलपुरम योजना के लिए कुल 154 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें से 92 को मंजूरी दी जा चुकी है बाकि शेष 62 आवेदनों पर प्रक्रिया जारी है.

आवेदन प्रक्रिया क्या है

  • इच्छुक आवेदकों को केवल ADA के जनहित पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

  • आवेदन के साथ ₹1100 का शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा जो कि नॉन-रिफंडेबल होगा.

  • आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, भूतपूर्व सैनिक, सांसद-विधायक, 50 वर्ष से अधिक आयु के सरकारी कर्मचारी, 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग) के लोगों को प्लॉट मूल्य का 5% राशि जमानत के रूप में जमा करनी होगी.
  • सामान्य वर्ग के लोगों को प्लॉट मूल्य का 10% राशि जमानत के रूप में जमा करनी होगी.
  • प्लॉट का आवंटन खुली लॉटरी प्रणाली के जरिए किया जाएगा. जिन आवेदकों का नाम लॉटरी में नहीं आएगा, उन्हें उनकी जमा की गई जमानत राशि वापस कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में रात 3:30 बजे अचानक बाढ़ में बह गया सिपाही मोनू... 24 घंटे लगे खोजने में पर तबतक देर हो गई